{"_id":"6495e04a08f28b006d0d68b7","slug":"police-preparing-horoscope-of-old-criminals-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-221-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पुराने अपराधियों की कुंडली तैयार कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पुराने अपराधियों की कुंडली तैयार कर रही पुलिस
Fri, 23 Jun 2023 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 23 Jun 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। चोरी की बढ़ती हुई वारदातों पर विराम लगाने के लिए पुलिस ने अपराधियों की कुंडली तैयार करना शुरू कर दिया है। पांच साल के भीतर चोरी सहित अन्य अपराध करके गुनमान घूमने वाले अपराधियों पर पुलिस की नजर टिक गई है। अपराध करने वाले घर मौजूदा समय में कहां हैं और उनकी स्थित क्या है। इसे देखा जा रहा है। इसके बाद उनके खिलाफ पुलिस अभियान छेड़ेगी। जिससे यह पता चल सके कि यहीं वाले अपराधी हैं या फिर कोई बाहरी गैंग आकर जिले में वारदात को अंजाम दे रहा है।
जिले में एकाएक चोरी की घटनाएं बढ़ गईं हैं। सदर, उसका और त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र में चोरी की कई वारदात हो चुकी हैं। पुलिस लगातार गश्त भी कर रही है, इसके बाद भी अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस अब पांच वर्ष के भीतर चोरी, छिनैती सहित अन्य अपराध करने वाले उन अपराधियों पर नजर गड़ाए हुई है जो मौजूदा समय में घर पर नहीं हैं। पुलिस उनके बारे में जानकारी ले रही है। वह पता कर रही है कि मौजूदा समय में वह कहां हैं। जिले में हैं या फिर जिले से बाहर, अन्य प्रांत में हैं। बताया जा रहा है कि 100 से अधिक ऐसे संदिग्ध पुलिस की रडार पर हैं। जिनकी कुंडली तैयार होने के बाद कार्रवाई का दौर शुरू होगा। अगर पुलिस इस में सफल हुई तो हो सकता है कि चोरी की घटना पर अंकुश लग सके। इस संबंध में एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस हर प्रकार से उनकी जांच कर रही है। संदिग्धों गतिविधि वालों की भी जांच की जा रही है।
-- -
छूटने वाले अपराधियों पर पुलिस की नजर
चोरी सहित अन्य मामले में जमानत पर जेल से रिहा होकर बाहर आए चोरी, छिनैती, लूट सहित अन्य मामले के आरोपियों पर भी पुलिस की नजर है। उनकी गतिविधियों पर नजर रखे हुई है। उनके बारे में पता भी कर रही है कि जेल से छूटने के बाद सक्रिय है या फिर घर पर रह रहा है। अगर घर पर तो कहां काम करने के लिए जाता है। अगर बाहर कहीं गया है तो किस जनपद और प्रदेश में गया है।
विज्ञापन
-- -
अभ्यस्त अपराधियों पर शिकंजा
चोरी, लूट, डकैती सहित अन्य मामलों में वांछित अपराधियों को पकड़कर जेल भेजने के लिए साथ ही पुलिस उन्हें सजा भी दिलाने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। पुलिस कार्यालय में बने मॉनिटरिंग सेल की मदद से थानावार अपराधियों के मुकदमे की जल्द पैरवी करके गवाही और सजा दिलवा रही है। जिससे अपराध पर विराम लग सके।