फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Police lekhpal case

पुलिसकर्मियों ने लेखपाल से मांगी माफी

Thu, 30 Apr 2020 07:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
Police lekhpal case
पुलिसकर्मियों ने लेखपाल से मांगी माफी
विज्ञापन

12 अप्रैल को बीमार मां का इलाज करा लौट रहे लेखपाल को पुलिस ने पीटा था
डीएम ने सीओ और एसडीएम की संयुक्त जांच कमेटी का किया था गठन
अमर उजाला ब्यूरो
इटवा। लॉकडाउन के दौरान बीमार मां का इलाज कर लौट रहे लेखपाल को पीटने व अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मियों ने लिखित माफी मांग ली। समझौता होने पर लेखपाल संघ के अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने विरोध संकल्प वापस ले लिया।
तहसील इटवा में तैनात लेखपाल 12 अप्रैल को बीमार मां को दवा देने बस्ती स्थित अपने गांव गए थे। रास्ते में डुमरियागंज पुलिस ने उन्हें रोका था। पास दिखाने और बीमार मां की दवा दिलाने जाने का हवाला देने के बावजूद पुलिसकर्मियों ने उनसे मारपीट और अभद्रता की थी। घटना की जानकारी होने पर लेखपाल संघ ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज करने की मांग करते हुए काम से विरत रहने की घोषणा की थी। डीएम दीपक मीणा ने घटना को गंभीरता से लेते हुए सीओ और एसडीएम की संयुक्त जांच कमेटी बनाई थी। कमेटी की जांच में आरोपित सब इंस्पेक्टर ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगने की पेशकश रखी थी।
विज्ञापन

पीड़ित लेखपाल ने शर्त रखी कि सब इंस्पेक्टर उनसे लिखित माफी मांगने के साथ उनकी बीमार मां से क्षमा मांगें। जिला अध्यक्ष अजय कुमार गुप्त ने बताया कि 29 अप्रैल की शाम एसडीएम व सीओ इटवा के साथ एसएचओ डुमरियागंज, आरोपित एसआई और पुलिसकर्मी लेखपाल के घर पहुंचे। आरोपित पुलिसकर्मियों ने लेखपाल संघ अध्यक्ष सहित रामसमुझ, अमरदीप चौधरी, नवीन कुमार चौधरी, अरविंद प्रभाकर, नवीन कुमार और ग्राम प्रधान की मौजूदगी में लेखपाल और उनकी मां से माफी मांगी। अधिकारियों ने भविष्य में ऐसी गलती नहीं होने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed