{"_id":"6a6131de3b22cce1c1045e33","slug":"police-launched-an-awareness-campaign-to-prevent-cyber-fraud-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-161627-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: साइबर ठगी से बचाव के लिए पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: साइबर ठगी से बचाव के लिए पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
Thu, 23 Jul 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
लोटन कस्बे में लोगों को हेल्पलाइन 1930 और एनसीआरपी पोर्टल की दी जानकारी
लोटन। कोतवाली क्षेत्र के लोटन कस्बे में बुधवार को साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा के निर्देशन में साइबर सेल की टीम ने लोगों को ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया के दुरुपयोग और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने लोगों को बताया कि किसी भी संदिग्ध ईमेल, फोन कॉल या संदेश में दिए गए लिंक पर क्लिक न करें और न ही किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत या बैंक संबंधी जानकारी साझा करें। यदि किसी संस्था के नाम से कॉल या संदेश प्राप्त हो तो उसकी आधिकारिक वेबसाइट या कार्यालय से संपर्क कर जानकारी की पुष्टि करें।
पुलिस ने अत्यधिक आकर्षक ऑफर वाले विज्ञापनों से सतर्क रहने, मोबाइल और अन्य डिजिटल उपकरणों को पिन, पासवर्ड या बायोमेट्रिक सुरक्षा से सुरक्षित रखने और सभी खातों के लिए अलग-अलग मजबूत पासवर्ड इस्तेमाल करने की सलाह दी। साथ ही अज्ञात स्रोतों से प्राप्त लिंक और अटैचमेंट खोलने से बचने, एंटी-वायरस सॉफ्टवेयर अपडेट रखने और ऑनलाइन खरीदारी केवल सुरक्षित वेबसाइटों से करने की अपील की।
विज्ञापन
इस दौरान लोगों को बताया गया कि साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं या एनसीआरपी के माध्यम से ऑनलाइन रिपोर्ट करें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर धनराशि को बचाया जा सके।
अभियान में उपनिरीक्षक रवींद्र यादव, मुख्य आरक्षी अंकित सिंह, आरक्षी गौरव कांत, संजीत गुप्ता तथा महिला आरक्षी पूजा वर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।