{"_id":"61f6c6f8e2580c1c4e56ad57","slug":"police-keep-a-close-watch-on-nepal-border-siddharthnagar-news-gkp4253562122","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल सीमा पर पुलिस की पैनी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल सीमा पर पुलिस की पैनी नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल सीमा पर पुलिस की पैनी नजर
सिद्धार्थनगर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस की नजर पैनी हो गई है। जिले में प्रवेश करने वाले 22 स्थानों पर चेक पोस्ट स्थापित करके चेकिंग शुरू कर दी गई है। इनमें नौ भारत-नेपाल सीमा पर बने हुए हैं और 13 जिलों में आने वाले स्थानों पर चेकपोस्ट बनाए गए हैं। यहां बॉडी वार्न कैमरे से लैस पुलिस के जवान चेकिंग कर रहे हैं।
विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी रोकने के लिए पुलिस कई प्रयोग कर रही है। चुनाव के दौरान को जिले में आकर गड़बड़ी न करे और कोई संदिग्ध गतिविधि को अंजाम न दे सके, उसके मद्देनजर चेक पोस्ट बनाकर चेकिंग शुरू की गई है। इसमें नेपाल सीमा पर ठोठरी बार्डर, नरकुल, लालपुर, लीलाडिहवा, अलीगढ़वा बार्डर, गौरी बार्डर, खुनुवां और बढ़नी बार्डर पर चेक पोस्ट बनाकर चेकिंग की जा रही है।
इसी प्रकार लक्षनपुर, लोटन घोंघी पुल, पेड़री सीमा महराजगंज जनपद, बढ़नी चाफा, मलगहिया, सिंगारजोत, भड़रिया, बलरामपुर जनपद की सीमा पर, बनकटा मोड़ संतकबीरनगर जनपद सीमा, बेंवा तिराहा, डिड़ई, चंद्रदीप घाट गोंडा जनपद सीमा पर चेक पोस्ट बनाया गया है। यहां पर पुलिस टीम लगा दी गई है। बॉडी वार्न कैमरे से लैस पुलिसकर्मी चेकिंग कर रहे हैं। इस संबंध में एएसपी सुरेशचंद रावत ने बताया कि 22 स्थानों पर चेक पोस्ट बनाकर चेकिंग शुरू की गई है। संदिग्धों की जांच शुरू कर दी गई।