फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Police helmets riding bike riders

बाइक सवारों को पुलिस ने पहनाया हेलमेट

Mon, 27 Nov 2017 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Mon, 27 Nov 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
Police helmets riding bike riders
हेलमेट - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। यातायात माह के तहत सोमवार को सांड़ी तिराहा पर एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह की अध्यक्षता में हेलमेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 100 से अधिक बाइक चालकों को निशुल्क हेलमेट दिया गया। बाइक चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनने की हिदायत भी दी गई।
विज्ञापन

हेलमेट वितरण कार्यक्रम में एसपी ने कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। इससे खुद तो सुरक्षित रहेंगे ही अन्य राहगीर भी सुरक्षित रहेंगे। कहा कि बाइक चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें, हेलमेट पहनने से सुरक्षित रहेंगे। अक्सर तेज रफ्तार बाइक चलाने से खुद तो व्यक्ति हादसे का शिकार होता ही है सामने वाला व्यक्ति बिना किसी अपराध के हादसे का शिकार हो जाता है। इसलिए तेज गति में वाहन न चलाएं, सड़क पर चलते अपने लेन में ही वाहन चलाएं। खुद की हिफाजत स्वयं करें, तभी हादसों में कमी आएगी और सुरक्षित रहेंगे। इस दौरान डीएम कुणाल सिल्कू ने भी लोगों से यातायात नियमों का पालन करने के लिए कहा। इस अवसर पर सीडीओ अनिल कुमार मिश्र, एआरटीओ एके शुक्ल सहित दुर्गा अग्रहरि, मेहराज अहमद, सुखराम अग्रहरि, महेंद्र कुमार उपाध्याय, सन्नी उपाध्याय, मोनू आदि ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed