फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   police hamala

पुलिस गोली चलाने की कोशिश, बदमाश गिरफ्तार

Thu, 27 Jun 2019 09:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
police hamala
फोटो-71
विज्ञापन

पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाला बदमाश गिरफ्तार
लूट की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी कर पकड़ने गई थी पुलिस, तभी हुई मुठभेड़
पकड़ा गया शातिर पहले भी गोली चलाने व रंगदारी मांगने के मामले में जा चुका है जेल
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। एक शातिर अपराधी गुरुवार सुबह सदर पुलिस के हाथ लग गया। उसने घेराबंदी के दौरान पुलिस की टीम पर तमंचा तानकर गोली मारने के साथ कार चढ़ाने की भी कोशिश की। पुलिस ने उसे दबोच लिया। पकड़े गए बदमाश के पास से एक तमंचा के साथ एक कार बरामद की गई। पूर्व में वह भाजपा के जिलामंत्री पर दिन दहाड़े गोली चलाने और एक रंगदारी के मामले में जेल जा चुका है।
एसओ सदर दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि गुरुवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश क्षेत्र के पिठनी पुल के पास मौजूद हैं और वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सफेद रंग की कार से निकले हैं। सूचना को संज्ञान में लेते हुए टीम के साथ बताए हुए स्थान पर पहुंच गए। पिठनी पुल के पास पुलिस टीम को देखकर कार चालक कार को पीछे मोड़कर भागना चाहा। मगर रास्ता संकरा होने के कारण पुलिस द्वारा सामने से दौड़ाकर घेर लिया गया। पर कार चालक द्वारा बहुत तेज गति से कार को पुलिस टीम को जान मारने की नीयत से कई बार आगे पीछे करता रहा। उसे हिरासत में लेने के दौरान कार चालक द्वारा पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने की नीयत से तमंचा तान दिया। यह देख रास्ते में आने जाने वाले यात्रियों व राहगीरों में अफरा- तफरी मच गई। लोग खेत में भागने लगे। पकड़े गए बदमाश से तमंचा छीन लिया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में उसकी पहचान दिलीप कुमार यादव निवासी महादेव कुर्मी कोतवाली कपिलवस्तु के रूप में की गई। कार में बैठे दो अन्य व्यक्तियों के बारे में पूछा गया तो एक का नाम संतोष चौधरी निवासी जनपद गोरखपुर का होना बताया तथा एक के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की। पकड़ा गया आरोपी शातिर बदमाश है। उसके खिलाफ जानलेवा हमला करने और फिरौती सहित अन्य मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस टीम पर जान से मारने की कोशिश, लूट, धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम में एसआई दिनेश चंद चौधरी, एसआई हरेन्द्र पाठक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में भाजपा नेता पर चलाया था गोली
पकड़ा गया बदमाश अभी हाल में ही में सदर थाना क्षेत्र के जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज के पास अन्य बदमाशों के साथ भाजपा जिला महामंत्री ओमप्रकाश यादव पर गोली चला दी थी। गोली उनके स्कार्पियो में लगी थी। उन्होंने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई थी। इसी तरह बर्डपुर कस्बे के एक स्कूल से संचालक से फिरौती की मांग की थी। एक अन्य मामले में दिनदहाड़े एक युवक पर गोली चला दी थी। इसके पहले के लूट, छिनैती जैसे संगीन अपराध में लिप्त था। कुछ माह पूर्व ही जेल से जमानत पर छूटकर आया था।

सत्ता पक्ष के नेता का धौंस दिखाता था पुलिस को
पकड़े गए बदमाश के पीछे एक सत्ता पक्ष के बड़े नेता का हाथ है। इसलिए बेखौफ होकर वह अपराध करता था। एसओ डीके चौधरी ने बताया कि इस बार भी पकड़े जाने के बाद उसी नेता का नाम लेकर उनका करीबी बताते हुए दबाव बना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed