फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Police Ghanda Diwas

पुलिस ने मनाया झंडा दिवस, गौरवगाथा याद किया

Mon, 23 Nov 2020 07:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
Police Ghanda Diwas
पुलिस कर्मियों को झंडा देकर सम्मानित किया
विज्ञापन

यूपी पुलिस के शौर्य का प्रतीक है झंडा दिवस : रामअभिलाष
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस के गौरवशाली दिन को याद करते हुए सोमवार को एसपी कार्यालय सहित जिले के सभी थानों में झंडा दिवस मनाया गया और पुलिस झंडा फहराया गया। पुलिस कार्यालय पर एसपी, एएसपी मायाराम वर्मा, सीओ सदर ने एक-दूसरे को झंडा देकर सम्मानित किया।

एसपी रामअभिलाष त्रिपाठी ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू ने प्रदेश के पुलिस प्रमुख को झंडा देकर सम्मानित किया था। उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है, जिसे सबसे पहले ध्वज प्रदान किया गया था। उन्होंने कहा कि यह यूपी पुलिस के शौर्य का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि तभी से यह गौरवशाली दिन पुलिस झंडा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने पुलिस कर्मियों को निष्ठा और ईमानदारी से ड्यूटी करने के लिए प्रेरित किया। एएसपी मायाराम वर्मा और सीओ सदर प्रदीप कुमार यादव ने भी पुलिस की बहादुरी से जुड़े कार्याें को बताया और ड्यूटी के प्रति समर्पित रहने की अपील की। इसी क्रम में सदर थाना में एसओ राधेश्याम राय, मोहाना जयप्रकाश दुबे, लोटन रामअशीष यादव, कपिलवस्तु महेश सिंह, चिल्हिया दिनेशचंद चौधरी, शोहरतगढ़ राजेंद्र बहादुर सिंह, ढेबरुआ तहसीलदार सिंह, इटवा वेदप्रकाश श्रीवास्तव, त्रिलोकपुर रणधीर मिश्र, डुमरियागंज केडी सिंह, भवानीगंज रविंद्र सिंह, पथरा रामदरश आर्य, मिश्रौलिया मनोज त्रिपाठी, गौल्हौरा शमशेर बहादुर सिंह, बांसी शैलेश सिंह, खेसरहा प्रदीप सिंह, जोगिया आलोक श्रीवास्तव की मौजूदगी में झंडा दिवस मनाया गया। पुलिस कर्मियों को झंडा देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed