फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   police force alert for jume ki namaz

जुमे की नमाज के दौरान रही कड़ी सुरक्षा

Fri, 20 Dec 2019 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
police force alert for jume ki namaz
शोहरतगढ में पैदल मार्च करती पुलिस - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
जुमे की नमाज के दौरान रही कड़ी सुरक्षा
विज्ञापन

- मस्जिदों पर भारी पुलिस बल रही मौजूद
- लखनऊ व संभल में हुई हिंसा को देखते प्रशासन सतर्क
- उपद्रव करने वालों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। नागरिकता कानून के विरोध में लखनऊ सहित संभल में बिगड़े हालात के बाद जिले में प्रशासन ने पूरी मुस्तैद दिखी। शुक्रवार को जुमे की नमाज के कारण हर मस्जिद पर पुलिस फोर्स की तैनाती रही। हालांकि जिले में कही भी कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। इसकी वजह से प्रशासन ने भी राहत की सांस ली।
डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार डीएम व एसपी ने शुक्रवार को डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में मस्जिदों और गांवों में जाकर जुमे की नमाज के बाद अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के साथ मुलाकात की। दोनों अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और शांति बनाने में सहयोग की अपील की। डीएम दीपक मीणा ने लोगों से कहा कि नागरिकता कानून किसी धर्म के खिलाफ नहीं है। कानून का पालन करना हम सभी का दायित्व हैं। किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। एसपी विजय ढुल ने कहा कि इस कानून से भारत के स्थायी नागरिकों का कोई नुकसान नहीं है। एसपी ने जिले में धरना प्रदर्शन या जुलूस निकालने पर रोक की जानकारी देते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही पैदल मार्च भी किया। इस दौरान एसडीएम त्रिभुवन, सीओ महेन्द्र सिंह देव, इंस्पेक्टर केडी सिंह, तहसीलदार राजेश सिंह, असगर जमील रिजवी, अरबाब फारूकी, मौलाना मोहम्मद हसन आदि मौजूद रहे। वहीं, सदर थाना क्षेत्र में एसडीएम उमेशचंद्र निगम, सीओ सदर दिलीप कुमार सिंह ने क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन

0000000
छह लोग हिरासत में
बढ़नी। जुुमे की नमाज के बाद बढ़नी बस तिराहे पर गड़बड़ी फैलाने के आरोप में पुलिस ने लगभग छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि सुबह से नायब तहसीलदार अवधेश कुमार राय, सीओ सुनील कुमार सिंह, स्थानीय पुलिस बल, आरपीएफ, एसएसबी के जवान उपनगर के भठ्ठा मोहल्ला, पचपेड़वा बस तिराहा व रजा जामा मस्जिद के बाहर फोर्स के साथ डटे रहे। साथ ही पूरे नगर में पैदल मार्च भी किया। इस बीच पेट्रोल पंप के पास करीब गुट बनाकर नागरिकता कानून के विरोध प्रदर्शन करने की तख्ती व पंफ्लेट लेकर खड़े लगभग छह लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मौके पर बीडीओ बढ़नी रामबिलास राय, इस्पेक्टर आरबी सिंह, चौकी प्रभारी महेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
कानून तोड़ा तो लगेगा रासुका : तहसीलदार
शोहरतगढ़। कस्बे में शांति व्यवस्था बनाएं रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को तहसीलदार राजेश कुमार अग्रवाल ने शोहरतगढ़ पुलिस के साथ पूरे नगर में फ्लैग मार्च किया। थाना परिसर से निकल कर गड़ाकुल तिराहा, सरकारी अस्पताल, गोलघर, भारत माता चौक, सोनारी मोहल्ला, शहीद रोड़ समेत संवेदनशील व अतिसंवेदनशील स्थलों से भ्रमण करते हुए टीम गुजरी। तहसीलदार ने कहा कि पूरे जिले में धारा 144 लागू है। ऐसी स्थिति में सभी लोग शांति का माहौल बनाए रखें। कानून के साथ खिलवाड़ करने वाले पर रासुका लगेगा। एसओ राम आशीष यादव ने कहा कि नागरिकता कानून को लेकर भ्रांतियां फैलायी जा रही है। इस दौरान जुमा की नमाज के दौरान शोहरतगढ़ जामा मस्जिद समेत थाना क्षेत्र के अन्य मस्जिदों पर सुरक्षा की दृष्टिकोण से भारी संख्या में पुलिस बल मुस्तैद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed