{"_id":"6a39802959ce2d86c50edd60","slug":"police-encounter-in-siraha-notorious-indian-drug-smuggler-arrested-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-160179-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सिराहा में पुलिस मुठभेड़, कुख्यात भारतीय ड्रग तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सिराहा में पुलिस मुठभेड़, कुख्यात भारतीय ड्रग तस्कर गिरफ्तार
Tue, 23 Jun 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपिलवस्तु। नेपाल के सिराहा जिले में पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान एक कुख्यात भारतीय ड्रग तस्कर रंजीत कुमार पासवान उर्फ छोटू (28) को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। उसके पैर में गोली लगी है। आरोपी के पास से ब्राउन शुगर भी बरामद हुई है। घटना में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।
पुलिस के अनुसार, रविवार शाम सिराहा नगरपालिका-21 स्थित लगड़ी गोठ सीमा क्षेत्र में संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के मधुबनी जिले के पद्माहा ग्राम पंचायत-2 निवासी रंजीत कुमार पासवान उर्फ छोटू (28) के रूप में हुई है। वह नेपाल और भारत दोनों देशों में मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय बताया जा रहा है।
खुफिया सूचना मिलने पर एरिया पुलिस कार्यालय महेशपुर पतार, जिला पुलिस कार्यालय सिराहा और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो गोलबाजार शाखा की संयुक्त टीम ने इलाके में घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी और उसके साथियों ने आत्मसमर्पण करने के बजाय पथराव शुरू कर दिया और भारतीय सीमा की ओर भागने लगे।
विज्ञापन
पुलिस ने पहले एक राउंड हवाई फायरिंग की लेकिन आरोपी नहीं रुके। इसके बाद आत्मरक्षा और आरोपियों को रोकने के लिए की गई फायरिंग में रंजीत कुमार पासवान के बाएं पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।
पथराव के दौरान महेशपुर पतार में तैनात पुलिस कांस्टेबल हृदय नारायण ठाकुर भी घायल हो गए। घायल आरोपी और पुलिसकर्मी को तत्काल प्रांतीय अस्पताल सिराहा में भर्ती कराया गया। जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार दोनों की हालत सामान्य है और वे खतरे से बाहर हैं।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी की मदद कर रहे भारत के एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से 92 ग्राम 30 मिलीग्राम ब्राउन शुगर (ब्राउन हेरोइन) बरामद की गई। सिराहा के पुलिस प्रमुख वासुदेव पाठक ने बताया कि रंजीत कुमार पासवान सिराहा, सप्तरी समेत नेपाल के कई जिलों में मादक पदार्थों की आपूर्ति करने वाला प्रमुख तस्कर है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उसने सीमा चौकियों का दुरुपयोग कर नेपाल में करीब 10 से 12 किलोग्राम ब्राउन शुगर की तस्करी की, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग तीन करोड़ नेपाली रुपये आंकी गई है।
जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी पुलिस और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए नाबालिगों का उपयोग कैरियर (कुली) के रूप में करता था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स नियंत्रण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।