{"_id":"6a14b329816ce2b7ff050d79","slug":"police-created-a-sense-of-security-by-marching-on-foot-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-158777-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पैदल मार्च कर पुलिस ने कराया सुरक्षा का एहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पैदल मार्च कर पुलिस ने कराया सुरक्षा का एहसास
Tue, 26 May 2026 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 26 May 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज। आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार शाम डुमरियागंज नगर सहित विभिन्न मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में प्रशासन और पुलिस की ओर से पैदल रूट मार्च निकाला गया। अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने क्षेत्र में पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया और पर्व को आपसी भाईचारे तथा पारंपरिक तरीके से मनाने की अपील की। पैदल मार्च डुमरियागंज थाने से शुरू होकर खीरा मंडी, मंदिर चौराहा, बैदोलागढ़, ग्राम हल्लौर, जबजौवा, बसडिलिया, बेवा तथा चौराहा क्षेत्र तक निकाला गया। इस दौरान एसडीएम विवेकानंद मिश्र, सीओ इटवा प्रवीण कुमार, थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव, एसआई मनोज कुमार पटेल, अरविंद कुमार मौर्य, अमला यादव, अजय कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन