फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Police captain met the victim... assured her of justice

Siddharthnagar News: पुलिस कप्तान ने की पीड़िता से मुलाकात...दिलाया न्याय का भरोसा

Thu, 12 Sep 2024 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 12 Sep 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Police captain met the victim... assured her of justice

विज्ञापन
एंबुलेंस में दरिंदगी : एंबुलेंस में महिला से दरिंदगी और छिनैती की हुई थी घटना

लखनऊ की गाजीपुर पुलिस केस दर्ज करके मामले की कर रही है जांच, ले चुकी है बयान
10 दिन पहले बस्ती के छावनी इलाके में हुई थी घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
सकारपार। एंबुलेंस में दरिंदगी की कोशिश और छिनैती के मामले में एसपी प्राची सिंह बृहस्पतिवार को पीड़िता के घर पहुंचीं। यहां उन्होंने पीड़िता से मुलाकात की और घटना के बारे में जानकारी ली। साथ ही आश्वासन दिया कि घटना यहां की नहीं है, लेकिन न्याय दिलाने में जनपद की पुलिस सहयोग करेगी। किसी प्रकार की दिक्कत होने पर सीओ और थाने को बता सकती हो। पूरी मदद की जाएगी। वहीं, बस्ती सीओ के आने बात चल रही थी, लेकिन वह नहीं आए। हालांकि उन्होंने पीड़ित परिवार से यह नहीं कहा था कि वह आएंगे। केस के बारे में जानकारी लेने के लिए आने की उनकी योजना थी। बांसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने बृहस्पतिवार को पीड़िता के घर पहुंचकर पीड़िता की सेहत की जांच की।
29 अगस्त को बीमार पति को लखनऊ से बांसी अपने घर लाते समय एंबुलेंस में दरिंदगी की कोशिश करने के बाद बीमार पति को एंबुलेंस से नीचे उतार कर ड्राइवर एंबुलेंस लेकर भाग गया, जिससे पति की मौत गई थी। जिसको लेकर एसपी प्राची सिंह बृहस्पतिवार को पीड़िता के घर पहुंची। यहां उन्होंने मामले की पूरी जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने पीड़िता से घटना की जानकारी लेने के बाद पीड़िता के सेहत के बारे में भी पूछताछ किया। वह अपने साथ पीड़िता के लिए फल भी लाई थी। उन्होंने कहा आप सेहत पर ध्यान दीजिए। मामला भले हमारे जनपद की नहीं है, लेकिन आप हमारे जनपद की है तो आप को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने पाएगी। दोषियों को उसके कर्मों की सजा जरूर मिलेगी। उनके जाने के बाद पीड़िता के घर के समीप से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य कर्मियों ने आकर महिला के सेहत की जानकारी ली और कुछ जरूरी इलाज भी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसपी प्राची सिंह का कहना है कि पीड़िता से मिलकर उसका कुशलक्षेम पूछा है। और आश्वासन दिया कि हमारे जिला की पुलिस आपके साथ है किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने पाएगी। यदि आप को कोई दिक्कत होती हैं तो पुलिस सहायता के लिए हर वक्त आप के साथ है।

---
घर पहुंची स्वास्थ्य टीम
बुधवार को पीड़िता की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। इसके बाद परिवार के लोगों ने बांसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया था। जहां इलाज के बाद घर भेज दिया गया था। बृहस्पतिवार को फिर स्वास्थ्य विभाग की टीम घर पहुंची और महिला के स्वास्थ्य का परीक्षण करके दवाएं दी। बता दें कि घटना के बाद से पीड़िता की तबीयत लगातार खराब हो जा रही है। उसे कई बार अस्पताल जाना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed