{"_id":"62fe813bbec5541b1e419491","slug":"police-arrest-five-accused-siddharthnagar-news-gkp447444831","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar: पशु के अवशेष मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, एक दिन पहले ही दर्ज हुआ था मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar: पशु के अवशेष मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, एक दिन पहले ही दर्ज हुआ था मुकदमा
Fri, 19 Aug 2022 10:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 10:48 AM IST
सार
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों की पहचान नौशाद पुत्र इबरार निवासी धनखरपुर थाना भवानीगंज, जुबेर पुत्र मोहम्मद अनीस निवासी ग्राम जबजऊंवा थाना डुमरियागंज, सलीम पुत्र वसीम निवासी जबजऊंवा थाना डुमरियागंज तथा रफीउल्लाह निवासी जबजऊंवा थाना डुमरियागंज और हैदर अली पुत्र अतिउल्लाह निवासी जबजऊंवा थाना डुमरियागंज के रुप में हुई है।
विज्ञापन
डुमरियागंज थाने पर प्रतिबंधित पशु के अवशेष पाए जाने वाले आरोपिओ की जानकारी देते सीओ अजय श्रीवास?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के माली मैनहा व औसानपुर गांव के सिवान में मंगलवार रात मिले पशु के मामले में पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया। उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
डुमरियागंज थाने में बृहस्पतिवार को सीओ अजय श्रीवास्तव ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार घटना में शामिल पांच आरोपियों को बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर हल्लौर नहर पुल से गिरफ्तार किया गया घटना में शामिल एक आरोपी फरार है। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम जुटी हुई है।