फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Police are searching for the reason behind the murder around the incident site.

Siddharthnagar News: घटनास्थल के आसपास हत्या की वजह तलाश रही पुलिस

Fri, 03 Apr 2026 12:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Police are searching for the reason behind the murder around the incident site.
पैकौली। सुरौली थाना क्षेत्र के भट्टजमुआंव स्थित पुलिया के पास 29 मार्च को नग्न अवस्था में मिले अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने अब जांच की दिशा तेज कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस घटनास्थल के आसपास हत्या की वजह तलाश रही है। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज के साथ ही मृतक के फोन की काॅल डिटेल तक खंगाले जा रहे हैं।
उन्नाव जिले के चकवरेसर गांव के रहने वाले रवि प्रकाश यादव सोनूघाट स्थित केला गोदाम पर रहकर मजदूरी करता था। उसका शव सुरौली थानाक्षेत्र के भटजमुआंव स्थित पुलिया के पास निर्वस्त्र अवस्था में मिला था। उसका कपड़ा करीब डेढ़ किमी दूर पाया गया था। बुधवार को उसको ढ़ूढ़ते हुए परिजन उन्नाव से देवरिया पहुंचे। अज्ञात शव की जानकारी होने पर उन्होंने रवि प्रकाश की पहचान किया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मृतक 28 मार्च को अपने घर जाने के लिए निकला था, लेकिन वह घर नहीं पहुंच सका। शिनाख्त के बाद अब पुलिस घटनास्थल के आसपास हत्या की वजह तलाशने में जुटी हैं। इसके अलावा मृतक के मोबाइल से जुड़े सभी नंबरों की बारीकी से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किन-किन लोगों से उसकी आखिरी बार बातचीत हुई, किस समय और किस लोकेशन पर कॉल किए गए, इन सभी पहलुओं पर पुलिस विशेष ध्यान दे रही है। कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) के जरिए पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि घटना से पहले और घटना वाली रात मृतक किन लोगों के संपर्क में था।

उसी आधार पर पुलिस अगर बगल गांवों के कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हर एक नंबर की गहनता से जांच की जा रही है और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उनसे पूछताछ की जा रही हैं। साथ ही लोकेशन ट्रैकिंग के जरिए यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना के समय कौन-कौन से मोबाइल उस क्षेत्र में सक्रिय थे। सीओ राजेश चतुर्वेदी ने बताया मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed