{"_id":"64da7a4ed3a509c61c0bd5f7","slug":"police-alert-railway-station-checked-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-3031-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पुलिस अलर्ट, रेलवे स्टेशन की जांच की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पुलिस अलर्ट, रेलवे स्टेशन की जांच की
Tue, 15 Aug 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 15 Aug 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस अलर्ट हो गई है। सोमवार शाम को पूरे जनपद में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर जांच की गई। संदिग्ध दिखने वालों से पूछताछ करके उनका नाम पता नोट किया गया। रेलवे स्टेशन के साथ सीमा पर भी पुलिस अलर्ट नजर आई। हर आने- जाने वालों पर निगाह रखी जा रही थी।
एएसपी सिद्धार्थ की अगुवाई मेंं सदर पुलिस ने सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन की जांच की। मौजूद यात्रियों से पूछताछ की। उन्हें कहां जाना है आदि के बारे में जानकारी लेने के साथ पहचान पत्रों को भी देखा। इसके साथ ही सीमावर्ती क्षेत्र में बार्डर पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्धों से पूछताछ करके उनका नाम पता नोट किया। इसके साथ ही जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने मुख्य मार्गों पर चेकिंग किया। एएसपी ने बताया कि जिले भर के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। कहीं पर तो कोई संदिग्ध मिला और न ही कोई संदिग्ध वस्तु मिली। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर विशेष सतर्कता बरतने का सभी थानों को निर्देश दिया गया है।