{"_id":"658dbbc727eebc15d20890f7","slug":"pm-will-come-to-ayodhya-adg-arrives-to-check-security-at-the-border-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-10564-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पीएम आएंगे अयोध्या, बाॅर्डर पर सुरक्षा की जांच करने पहुंचे एडीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पीएम आएंगे अयोध्या, बाॅर्डर पर सुरक्षा की जांच करने पहुंचे एडीजी
Thu, 28 Dec 2023 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 28 Dec 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अधिकारियों ने भारत-नेपाल सीमा पर लिया सुरक्षा का जायजा
सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम के मद्देनजर बृहस्पतिवार को आला अफसरों ने भारत नेपाल सीमा पर सुरक्षा का जायजा लिया।
एडीजी अखिल कुमार ने ककरहवा बॉर्डर का निरीक्षण किया। उन्होंने एसएसबी कमांंडेंट आरके डोंगरा से सुरक्षा पर बातें की, जबकि बॉर्डर क्षेत्र के मधुबनी में ग्राम सुरक्षा समितियों के लोगों से संवाद किया।
मधुबनी में एडीजी अखिल कुमार ने आपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत गांवों में कैमरे लगाने सहित अन्य मामलों की जानकारी ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या में आगमन, 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर का उद्घाटन और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की तैयारियों का जायजा लेने के लिए वे बॉर्डर पर पहुंचे थे। इस दौरान पूछताछ में उन्होंने तस्करी के संबंध में भी जानकारियां प्राप्त की।
विज्ञापन
आईजी ने जवानों के साथ की बैठक
तुलसियापुर। एसएसबी 50वीं वाहिनी के बढ़नी बीओपी पर एसएसबी के आईजी अखिलेश्वर सिंह ने बीओपी व भारत-नेपाल सीमा का निरीक्षण किया। चेयरमैन व नगरवासियों के साथ बैठक की। अधिकारियों और जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डिप्टी कमांडेंट दीपक जायरा ने बताया कि बार्डर पर तैनात जवानों को बाॅर्डर पर हर अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए। नेपाल से भारत में आने वाले व भारत की सीमा से नेपाल जाने वाले लोगों की चेकिंग स्थानीय पुलिस के साथ करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान असिस्टेंट कमांडेंट होशियार सिंह पटियाल, चेयरमैन सुनील अग्रहरि, प्रधानाचार्य विजय वर्मा व राधेश्याम, सतीश शर्मा,विष्णु अग्रहरि, मो. जुनैद फैजल, अमित अग्रहरि मौजूद थे।