फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   PM Modi to inaugurate International Auditorium in Lumbini

PM Modi Lumbini Visit: लुंबिनी में अंतरराष्ट्रीय सभागार का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, चार साल बाद जाएंगे नेपाल

Fri, 13 May 2022 05:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 13 May 2022 05:33 PM IST
सार

पीएम मोदी चार वर्ष बाद नेपाल आ रहे हैं। इसके पूर्व वर्ष 2018 में वह नेपाल की यात्रा पर आए थे। कार्यक्रम की तैयारी के मद्देनजर लुंबिनी में कार्यक्रम स्थल पर सफाई के साथ जिस मार्ग से प्रधानमंत्री गुजरेंगे, वहां सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से तैयारियां की जा रही हैं।

विज्ञापन
PM Modi to inaugurate International Auditorium in Lumbini
PM MODI - फोटो : ANI

विस्तार

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेपाल के लुंबिनी में अंतरराष्ट्रीय सभागार का उद्घाटन करेंगे। वह 16 मई को लुंबिनी में बौद्ध स्थलों का दर्शन करेंगे। उसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी के लुंबिनी आगमन पर नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा उनका स्वागत करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय सभागार का उद्घाटन करने के बाद मौजूद लोगों को संबोधित भी करेंगे।

विज्ञापन


नेपाल के प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी में सोमवार को बुद्ध जयंती के अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन होगा। वह बुद्ध पूर्णिमा पर मायादेवी मंदिर में पूजा के बाद एक एकड़ भूमि में बन रहे भारतीय मठ का शिलान्यास भी करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी लुंबिनी में बने जिस अंतरराष्ट्रीय सभागार भवन का उद्घाटन करेंगे, उसमें पांच हजार लोगों के बैठने की क्षमता है। वह नेपाल का सबसे बड़ा सभागार है।
विज्ञापन


इस सभागार का शिलान्यास दो वर्ष पूर्व तत्कालीन नेपाली प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने किया था। लुंबिनी विकास कोष योजना प्रमुख सरोज भट्टराई ने बताया कि सभागार में भारतीय प्रधानमंत्री के संबोधन के मौके पर नेपाल में रह रहे सभी देशों के राजदूत भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी चार वर्ष बाद नेपाल आ रहे हैं। इसके पूर्व वर्ष 2018 में वह नेपाल की यात्रा पर आए थे। कार्यक्रम की तैयारी के मद्देनजर लुंबिनी में कार्यक्रम स्थल पर सफाई के साथ जिस मार्ग से प्रधानमंत्री गुजरेंगे, वहां सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से तैयारियां की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed