फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   PM MODI BIRTHDAY

पीएम के जन्मदिन पर केक काटा, मरीजों में फल वितरण

Thu, 17 Sep 2020 06:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
PM MODI BIRTHDAY
पीएम के जन्मदिन पर केक काटा, फल वितरण किया
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष की अगुवाई में काटा केक
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा की ओर से विविध कार्यक्रम हुए। इस मौके पर केक काटकर उनके दीर्घायु की कामना की गई और केंद्र सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला गया।

भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गोविंद माधव की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर केक काटा गया। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी एजाजुल हक खां की मौजूदगी में दिव्यांग आठ पुरुषों, महिलाओं में कान की मशीन वितरित की गई। जिला अस्पताल में मरीजों के बीच में फल और जूस का वितरण हुआ। कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही समेत मधुसूदन अग्रहरि, विजयकांत चतुर्वेदी, विपिन सिंह, घनश्याम मिश्रा, अरुणिमा मिश्रा, बिंदुमती मिश्रा, बीना सिंह, अनीता आदि उपस्थित रहीं। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से पीपल का पौधा लगाया गया। विधायक श्यामधनी राही, कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे, डीएम दीपक मीणा, एसपी राम अभिलाष त्रिपाठी, कुलसचिव राकेश कुमार, वित्त अधिकारी अजय सोनकर, महेंद्र कुमार, डॉ. पूर्णेश नारायण सिंह, डॉ. संतोष सिंह उपस्थित थे। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मोनी पांडेय की अगुवाई में जिले के 70 स्थानों पर 70 महिला कार्यकर्ताओं की ओर से फल वितरण एवं पौधा लगाने का कार्यक्रम हुआ। डुमरियागंज प्रतिनिधि के मुताबिक नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर प्रधानमंत्री का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस दौरान अजय पांडेय, रमेश पांडेय, रामअशीष पाठक, अभयराम पांडेय, कमलेश उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed