फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Players will emerge from Atal Stadium, village talents will shine

Siddharthnagar News: अटल स्टेडियम से निकलेंगे खिलाड़ी, चमकेगी गांव की प्रतिभाएं

Sun, 10 Nov 2024 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 10 Nov 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Players will emerge from Atal Stadium, village talents will shine
बर्डपुर नंबर 4 के लक्ष्मीपुर गांव में ​स्थित खेल मैदान।
बर्डपुर। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव से अब खिलाड़ियों की फौज निकलेगी। क्योंकि गांव में 39 लाख रुपये की लागत से अटल स्टेडियम का निर्माण शुरू हुआ है।
विज्ञापन

इसमें क्रिकेट के साथ ही वाॅलीबाल, फुटबॉल मैच खेल जा सकेगा। इसमें रात्रिकालीन मैच भी खेलने की व्यवस्था होगी। लाइट के बेहतर व्यवस्था होने के साथ ही दर्शक दीर्घा भी बनेगा।
विज्ञापन

यहां से लोग मैच का आनंद ले सकेंगे। काम आखिरी चरण में चल रहा है, जल्द ही युवाओं को स्टेडियम की साैगात मिल जाएगी। बर्डपुर विकास क्षेत्र बर्डपुर नंबर चार के लक्ष्मीपुर गांव में क्षेत्र के लोगों को जल्द ही खेल मैदान खेलने के लिए सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

39 लाख रुपये से बन रहे खेल मैदान में क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल और प्रकाश के लिए सोलर लाइट और दर्शकों को बैठने के लिए दर्शन दीर्घा और चेंजिंग रूम का निर्माण होना है।
मनरेगा और केंद्रीय, राज्य वित्त से बन रहे खेल मैदान को दिसंबर माह तक पूरा कर लिया जाएगा। इस पर युद्धस्तर पर काम चल रहा है।
खेल मैदान के पूरा होने पर शारीरिक परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों और सुबह टहलने के लिए बुजुर्गों को मॉर्निंग वॉक सुविधा मिलेगी। इससे क्षेत्र के प्रतिभाएं खेल के जरिए आगे बढ़ सकेंगी।

क्षेत्र के उन युवाओं को सुविधा मिलेगी जो पुलिस भर्ती, क्रिकेट, वालीबॉल खेल संबंधित में रुचि रखते हैं। साथ ही खेल के जरिए भविष्य बनाना चाहते हैं। इस संबंध में बीडीओ सुरेश कुमार ने बताया कि खेल मैदान का कार्य प्रगति पर है, जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। ं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed