{"_id":"61b0fc0d13500b093c7766ce","slug":"players-selected-to-stare-championship-siddharthnagar-news-gkp4191981107","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट चैंपियनशिप के लिए चुने गए खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट चैंपियनशिप के लिए चुने गए खिलाड़ी
विज्ञापन
स्टेट चैंपियनशिप के लिए चुने गए खिलाड़ी
सिद्धार्थनगर। मऊ में 21 से 25 दिसंबर तक होने वाली स्टेट वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए बुधवार को पुरुष एवं महिला टीम का चयन किया गया। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए ट्रायल में वालीबॉल खिलाड़ियों ने जिला टीम में स्थान बनाने के लिए पसीना बहाया।
जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद इब्राहिम ने बताया कि वॉलीबॉल स्टेट चैंपियनशिप के लिए सीनियर वर्ग में पुरुष एवं महिला टीम में 12-12 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर टीमें पदक जीतेंगी, जबकि बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन यूपी टीम में किया जाएगा। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिल सकता है। स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को महिला टीम का ट्रायल चयन हुआ जबकि 5 दिसंबर को बढ़नी कस्बा स्थित गन्ना दफ्तर के सामने मैदान में पुरुष टीम का ट्रायल हुआ था। ट्रायल के दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी सर्वदेव सिंह यादव मौजूद थे।
पुरुष टीम
दीपक गुप्ता, उमेश कुमार, अमृत लाल, अमजद खान, सरफ़राज अहमद, संजीत कुमार, सनी कस्वधन, तौसीफ अहमद, खुर्शीद आलम, मुन्नवर हुसेन, उत्तम श्रीवस्तव, इम्तियाज अहमद, टीम कोच रत्नेश सिंह।
विज्ञापन
महिला टीम
संजना साहनी, ज्योति वर्मा, रेनू ,नेहा गौड़, चांदनी, अंजनी, सुमन कुमारी, खुशी मिश्रा, नंदिनी, संजना, अर्चना चौधरी, अनुष्का एवं टीम कोच अरविंद गुप्ता।