{"_id":"6a7773aac7c54d484d0662c1","slug":"players-displayed-their-prowess-in-the-district-level-competition-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1001-162549-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Sat, 08 Aug 2026 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। जिले के पांच विद्यालयों के कुल 19 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
बैडमिंटन के 19 वर्ष आयु वर्ग बालक एकल में कृष्ण शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। रतन सेन इंटर कॉलेज बांसी के अभिषेक द्वितीय और शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ के मुस्ताक अहमद तृतीय स्थान पर रहे। 17 वर्ष आयु वर्ग बालक एकल में सलमान ने पहला स्थान प्राप्त किया। रतन सेन इंटर कॉलेज बांसी के रामसागर दूसरे और किसान इंटर कॉलेज उसका बाजार के अंकित तीसरे स्थान पर रहे।
वहीं, 14 वर्ष आयु वर्ग बालक एकल में किसान इंटर कॉलेज उसका बाजार के कुलदीप पांडेय ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं 19 वर्ष आयु वर्ग बालिका एकल में किसान इंटर कॉलेज उसका बाजार की सुंदरी ने पहला और बाबा हरिदास इंटर कॉलेज उसका बाजार की सुहानी को दूसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिनिधित्व : प्रतियोगिता के समापन अवसर पर डीसी माध्यमिक भारद्वाज शुक्ला ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया। उन्होंने बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।