{"_id":"60e09a998ebc3e09cc7ea12b","slug":"plantation-of-13-5-lakh-siddharthnagar-news-gkp4005409176","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा की ओर से जनपद में आज रोपे जाएंगे 13.5 लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा की ओर से जनपद में आज रोपे जाएंगे 13.5 लाख पौधे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनरेगा की ओर से जनपद में आज रोपे जाएंगे 13.5 लाख पौधे
सिद्धार्थनगर। मनरेगा की ओर से चार जुलाई को पौधरोपण कार्यक्रम के तहत जिले में 13.5 लाख पौधे रोपे जाएंगे। इसके लिए सभी ब्लॉकों को लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। सीडीओ पुलकित गर्ग एवं डीसी मनरेगा संजय शर्मा ने शनिवार को तैयारियों का जायजा लिया और चयनित स्थलों का निरीक्षण किया।
डीसी मनरेगा संजय शर्मा ने बताया कि पौधरोपण कार्यक्रम के लिए सभी ग्राम पंचायतों में स्थलों का चयन कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मनरेगा से बांसी ब्लॉक में 99 हजार, बढ़नी में 91 हजार, भनवापुर में 1.32 लाख, बर्डपुर में 41 हजार, डुमरियागंज में 1.37 लाख, इटवा में एक लाख, जोगिया में 85 हजार, खेसरहा में 1.17 लाख, खुनियांव में 1.38 लाख, लोटन में 64 हजार, मिठवल में 1.43 लाख, नौगढ़ में 60 हजार, शोहरतगढ़ में 77 हजार और उसका बाजार में 58 हजार से अधिक पौध रोपित किए जाएंगे। सीडीओ पुलकित गर्ग ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्धारित समय और नियमानुसार पौध रोपित कार्यक्रम संपन्न कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने इसमें लापरवाही न करने की हिदायत दी है। संवाद