{"_id":"647e21d8ff1dd6acf00dfd01","slug":"plantation-is-necessary-to-prevent-environmental-imbalance-dm-siddharthnagar-news-c-7-1-195393-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण का असंतुलन रोकने को पौधरोपण जरूरी : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण का असंतुलन रोकने को पौधरोपण जरूरी : डीएम
Mon, 05 Jun 2023 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 05 Jun 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। वर्तमान समय में पर्यावरण के असंतुलन के कारण ही गर्मी अधिक होती है, समय से बरसात नहीं होती है तथा ऋतुएं बदल रही हैं। पर्यावरण में असंतुलन के कारण ही अनेक प्रकार के पक्षी लुप्त होते जा रहे हैं। अधिक से अधिक पौधरोपण करके ही पर्यावरण असंतुलन पर नियंत्रण किया जा सकता है। ये बातें डीएम संजीव रंजन ने विश्व पर्यावरण दिवस पर एसबीआई की तरफ से बुद्धा थीम पार्क बर्डपुर कपिलवस्तु में आयोजित कार्यक्रम में पौधरोपण करते हुए कहीं।
जिलाधिकारी ने कहा कि आज के समय में लोग पेड़ काटकर भूमि को खेती योग्य बना रहे हैं। सड़के बन रही हैं। शहरों में हमें अपने घर की छतों पर गार्डन बनाना चाहिए। पार्कों में ज्यादा से ज्यादा पौध लगाएं। हमें स्वयं तथा अपने बच्चों को भी पौधे लगाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। इसके पहले कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कक्ष में डीएम ने सभी कर्मचारियों पर्यावरण बचाने के लिए लोगों को दैनिक जीवन में हर संभव बदलाव लाने के साथ ही परिवार, मित्रों और अन्य लोगो को पर्यावरण के अनुकूल आदतों और व्यवहार करने को सतत प्रेरित करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपर उपजिलाधिकारी कुणाल, जिला आबकारी अधिकारी वीर अभिमन्यु उपस्थित रहे।