फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   place decide for district hospital

Siddharthnagar News: बर्डपुर-14 में चिह्नित हुई जिला अस्पताल के लिए भूमि, हुई पैमाइश

Mon, 01 May 2023 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
place decide for district hospital
सिद्धार्थनगर। तहसील प्रशासन ने बर्डपुर नंबर-14 (पुरानी नौगढ़) में जिला अस्पताल के लिए चिह्नित भूमि की रविवार को पैमाइश कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। पैमाइश की गई 6.5 एकड़ भूमि में फायर सर्विस के पास आवासीय परिसर बनेगा, जबकि ईंट भट्ठे के पास अस्पताल के मुख्य भवन के लिए भूमि उपलब्ध कराई गई है। यहां अस्पताल निर्माण होने से नगर पालिका क्षेत्र के पुराने नौगढ़ सहित बर्डपुर ब्लॉक क्षेत्र की लगभग ढाई लाख की आबादी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज का चक्कर नहीं लगाना होगा।
विज्ञापन

जनपद की लगभग 32 लाख की आबादी के इलाज के लिए जिला अस्पताल संचालित हो रहा था। ढाई साल पहले संयुक्त जिला अस्पताल को माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में संबद्ध कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज के बनने से मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। अभी तक किसी तरह से व्यवस्था चल रही थी। दो माह पहले शासन ने जिला अस्पताल बनाने के लिए पत्र जारी किया और जमीन तलाश करके रिपोर्ट देने को कहा था। प्रशासन की ओर से जमीन की तलाश की जा रही थी, जो अब पूरी हो गई है। पुरानी नौगढ़ में फायर स्टेशन के आसपास जिला अस्पताल बनाए जाने पर सहमति बन गई है।
विज्ञापन

रविवार को डीएम संजीव रंजन व एसडीएम डॉॅ. ललित कुमार मिश्र के निर्देश पर तहसीलदार नौगढ़ राम ऋषि रमन के नेतृत्व में अस्पताल भूमि की पैमाइश की गई। टीम में शामिल राजस्व निरीक्षक शीतल द्विवेदी, क्षेत्रीय लेखपाल सुधीर श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान अमीरूलाह उर्फ पप्पू के देखरेख में पैमाइश को अंतिम रूप दिया गया है। पुरानी नौगढ़ में जिला अस्पताल बनने से जहां नगर पालिका क्षेत्र के पुरानी नौगढ़ और भीमापार, रेहरा की लगभग 50 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बर्डपुर ब्लॉक क्षेत्र अलीगढ़वा सहित सीमावर्ती गांव और लोटन ब्लॉक क्षेत्र के गांव, सीमा से सटे बजहा क्षेत्र की लगभग ढाई लाख की आबादी को आसानी से स्वास्थ्य सेवाओं को लाभ मिलेगा। उन्हें मेडिकल कॉलेज में जाकर भीड़ में परेशान नहीं होना पड़ेगा।

बर्डपुर नंबर-14 में फायर स्टेशन के पास जिला चिकित्सालय के लिए भूमि की पैमाइश तहसीलदार सदर राजस्व निरीक्षक शीतल प्रसाद द्विवेदी, लेखपाल सुधीर श्रीवास्तव, अनूप यादव, शशांक सौरभ, बिंदुसार मौर्य, अमित चौधरी, शिव शंकर यादव, गणेश त्रिपाठी, बैजनाथ चौधरी आदि की उपस्थिति में की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed