फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   piller of marriage house fallen, three died and one injured

विवाह घर का पिलर गिरा, दबकर तीन की मौत, एक घायल

Mon, 17 Oct 2022 11:04 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 11:04 PM IST
विज्ञापन
piller of marriage house fallen, three died and one injured
डुमरियागंज क्षेत्र के भरवठिया मुस्तहकम गांव में गिरे विवाह घर का निरीक्षण करते डीएम संजीव रंजन। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विवाह घर का पिलर गिरा, दबकर तीन की मौत, एक घायल
विज्ञापन

घर में पानी भरने के कारण विवाह घर में शरण लिए थे भरवठिया मुस्तहकम के लोग
भनवापुर (सिद्धार्थनगर)। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के भरवठिया मुस्तहकम गांव में विवाह घर में शरण लिए लोगों पर रविवार रात पिलर टूटकर गिर गया। उसके नीचे दबकर तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसका इलाज चल रहा है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद डीएम, एसपी आदि मौके पर पहुंच गए।
क्षेत्र के भरवठिया मुस्तहकम गांव के लोगों के घरों में बाढ़ का पानी भर गया है। गांव में बने विवाह घर में बुधिराम व राजकुमार के परिवार के साथ गांव के करीब 45 से अधिक लोग शरण लिए थे। बताया जा रहा है कि रविवार रात सभी लोग खाना खाकर सो गए थे। इसी बीच पिलर गिर गया।
विज्ञापन

पिलर गिरने से राजकुमार के 13 वर्षीय पुत्र राजसिंह चौहान (13) की मौके पर मौत हो गई। वहीं बुधिराम की पुत्री पूनम (18) व रिंका (24), सुमन (60) पत्नी दुखी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें पीएचसी भनवापुर लाया गया। वहां डॉ. पीएन पटेल ने राजासिंह को मृत घोषित कर दिया। रिंका व पूनम की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज गोरखपुर पहुंचते ही पूनम और रिंका ने भी दम तोड़ दिया। तहसीलदार अरुण वर्मा व प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र परिजनों से शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए मनुहार करने लगे, मगर राजसिंह के परिजन नहीं माने। अंतत: पंचनामा कर शव सौंप दिया गया। ािंका का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल और पूनम का बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार भाई तीन बहनों में तीसरे नंबर का था राजसिंह चौहान
राजसिंह की मौत के बाद परिवार और गांव के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। राजसिंह अपने चार भाई तीन बहनों में तीसरे नंबर का था। बुधिराम की पुत्री रिंका (24) भाई व पांच बहनों में तीसरे नंबर तथा पूनम (18) छठे नंबर की थी।
पूर्व विधायक ने परिजनों को दी सांत्वना
सोमवार सुबह पीएचसी भनवापुर पहुंचे पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने परिजनों को सांत्वना दी। विवाह घर की मरम्मत के नाम पर पैसे की बंदरबांट करने वाले जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान भनवापुर ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि लवकुश ओझा, दिलीप पांडेय उर्फ छोटे, शत्रुघन मिश्र, रमेश गुप्ता, गुड्डू तिवारी आदि उपस्थित रहे।
डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, जांच के आदेश
डीएम संजीव रंजन व एसपी अमित कुमार आनंद सोमवार को मृतक के परिजनों से मिले। उन्हें हर संभव मदद का आश्वसन दिया। विवाह घर का निरीक्षण कर मरम्मत में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ जांच के लिए डीडीओ, एक्सईएन पीडब्लूडी, एई डीआरडीए तथा बीडीओ भनवापुर की चार सदस्यीय टीम गठित कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। पीएचसी भनवापुर पहुंचीं विधायक सैय्यदा खातून ने मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया।

14 वर्ष पूर्व विधायक निधि से हुआ था निर्माण
भरवठिया मुस्तहकम गांव के विवाह घर का निर्माण वर्ष 2007-08 में विधायक निधि से पैक्सफेड संस्था ने कराया था। इस्टीमेट में पिलर निर्माण नहीं था। करीब चार लाख की लागत से वर्ष 2021-22 में प्रधान व सचिव ने ग्राम निधि से मरम्मत कराई थी। पिलर का निर्माण अपनी मर्जी से कराया गया था, जिसके गिरने से तीन लोग काल के गाल में समा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed