{"_id":"6282936919bf9d63371ed86a","slug":"picu-will-be-connected-to-oxygen-plant-siddharthnagar-news-gkp437089610","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन प्लांट से जुड़ेगी पीआईसीयू की पाइप लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन प्लांट से जुड़ेगी पीआईसीयू की पाइप लाइन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑक्सीजन प्लांट से जुड़ेगी पीआईसीयू की पाइप लाइन
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध संयुक्त जिला अस्पताल में बनाए गए ऑक्सीजन प्लांट से पीआईसीयू (पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट) और एसएनसीयू (स्पेशल न्यू बार्न केयर यूनिट) को जोड़ने का कार्य शुरू हो गया है। कोरोना काल में अस्पताल परिसर में सात ऑक्सीजन प्लांट बनाए गए थे, लेकिन प्लांट से वार्ड की पाइप लाइन नहीं जोड़ी गई थी। इस कारण ऑक्सीजन सिलिंडर खरीदकर मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने बताया कि जिला अस्पताल में सोमवार को ऑक्सीजन प्लांट से पीआईसीयू वार्ड को जोड़ने के लिए पाइप लाइन का कार्य शुरू हुआ। अब ऑक्सीजन प्लांट से वार्ड में ऑक्सीजन की आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
पीआईसीयू वार्ड में पहली बार बंटा भोजन
संयुक्त जिला अस्पताल में पीआईसीयू वार्ड (पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट) में सोमवार को मरीज व परिजनों में पहली बार भोजन वितरित किया गया। जिला अस्पताल के माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध होने के बाद जनवरी में भोजन वितरण शुरू हुआ था, लेकिन पीआईसीयू वार्ड में भोजन नहीं पहुंच रहा था। इस वार्ड में गंभीर रूप से बीमार 28 दिन से 18 वर्ष उम्र तक के बच्चे भर्ती किए जाते हैं। उन्हें भोजन नहीं मिल रहा था। सोमवार को पीआईसीयू वार्ड में 9 मरीज भर्ती थे, जिन्हें भोजन दिया गया। वहीं जिला अस्पताल में 100 से अधिक से भर्ती मरीजों को भोजन दिया गया।
विज्ञापन
इस मामले में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने बताया कि तकनीकी कारणों से पीआईसीयू वार्ड में मरीजों को भोजन नहीं दिया जा रहा था। अब समस्या दूर हो गई है। पीआईसीयू सहित सभी वार्डों में भर्ती मरीजों व उनके परिजनों को भोजन दिया जाएगा।