फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   pickup sawar died-10 injured

ट्रक की टक्कर से पिकअप सवार की एक मौत, 10 जख्मी

Thu, 16 Dec 2021 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
pickup sawar died-10 injured
ट्रक की चपेट से पिकअप सवार की मौत, 10 लोग घायल
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। उसका थाना क्षेत्र के गोरखपुर-नौगढ़ मार्ग स्थित लक्षनपुर गांव के निकट बृहस्पतिवार को नौगढ़ मंडी से धानी जा रहा पिकअप एक ट्रक की चपेट में आ गया। इस हादसे में सब्जी का कारोबार करने वाले एक शख्स की मौत हो गई। जबकि 10 लोग जख्मी हो गए। इसमें तीन का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि सात का धानी पीएचसी में उपचार हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन जारी है।

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी बाजार के लोग सिद्धार्थनगर मंडी में आकर नियमित सब्जी लेकर जाते थे। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को मंडी से कारोबारी रोज की तरह से पिकअप से लौट रहे थे। अभी उसका थाना क्षेत्र के गोरखपुर-नौगढ़ मार्ग पर स्थित लक्षनपुर गांव के पास पहुंचे थे कि ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सवार जख्मी हो गए। बताया जा रहा कि पिकअप में चालक सहित 11 लोग सवार थे। जिसमें सात लोगों को कम चोटें आई थीं। उन्हें बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी पीएचसी पर ले जाया गया। जबकि गंभीर रूप से जख्मी चार लोगों को जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर लाया गया। जहां इलाज के दौरान नजीर (40) पुत्र हुसैन की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। वह धानी बाजार के निवासी थे। इसके अलावा स्वामीनाथ (17) चंदन गुप्ता (32), राजू (36) का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसओ उसका सतीश सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को अस्पताल भेजवाया गया। जिला अस्पताल में एक व्यक्ति की मौत हो गई। सदर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed