फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Pickup full of visitors overturned, 11 injured

Siddharthnagar News: दर्शनार्थियों से भरी पिकअप पलटी, 11 घायल

Mon, 19 Jun 2023 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 19 Jun 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Pickup full of visitors overturned, 11 injured
सिद्धार्थनगर। नेपाल के प्रभुनाथ धाम जा रहे दर्शनार्थियों से भरी पिकअप रविवार सुबह 11 बजे इटवा-बढ़नी मार्ग पर भेलौहा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे पिकअप में सवार सभी 11 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से इटवा सीएससी में भर्ती कराया गया। जहां दो की हालत गंभीर देख उन्हे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, शेष नौ घायलों का प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

इटवा थाना क्षेत्र के बंगरी और त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के कठौतिया, बैरिहवा व खमरिया गांव से 11 दर्शनार्थियों की एक टोली नेपाल स्थित बाबा प्रभुनाथ धाम दर्शन के लिए पिकअप से बढ़नी जा रही थी। जैसे ही पिकप इटवा-बढ़नी मार्ग के भेलौहा मोड़ के पास पहुंची कि अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इससे पिकअप में बैठी इंद्रावती (32), पप्पू चौरसिया (35), हरिहर (60), राम प्रताप (50), नंदलाल (45) निवासी बंगरी थाना इटवा, सुनीता (34) व पवन (10) निवासी बैरिहवा थाना त्रिलोकपुर , सुमन (35), गुड़िया (38) व सुशीला (35) निवासी खमरिया थाना त्रिलोकपुर और सावित्री देवी (55) निवासी कठौतिया थाना त्रिलोकपुर घायल हो गए। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप में घायल होकर फंसे लोगों की चीख-पुकार से लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने पिकअप के नीचे दबे दर्शनार्थियों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से सीएससी इटवा भिजवाया। जहां पर सावित्री देवी व हरिहर की हालत गंभीर देख उन्हे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, शेष को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed