फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Picketing the honorarium payment for outstanding SSO

बकाया मानदेय भुगतान के लिए एसएसओ ने धरना दिया

Sat, 16 Jan 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Sat, 16 Jan 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
 विभागीय अधिकारियों के बार-बार आश्वासन के बावजूद बकाया मानदेय का भुगतान न होने पर शनिवार को उपखंड के तीनों पावर हाउस पर संविदा एसएसओ (सब स्टेशन ऑफिसर) धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि विभागीय अधिकारी और ठेकेदार की लापरवाही के चलते संविदा कर्मियों के बकाया मानदेय का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है।

इस बार बिना मानदेय मिले धरना समाप्त नहीं करेंगे।विद्युत सब स्टेशन परसिया, ढेबरुआ व बोहली क्षेत्र में संविदा पर तैनात विद्युत कर्मचारी एसएसओ राधेश्याम, मुन्नुर, विजय सिंह चौधरी ने कहा कि चौथी बार अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी हम लोगों के बकाया मानदेय का भुगतान 15 जनवरी तक नहीं किया गया।
विज्ञापन


इस कारण 16 जनवरी से हम संविदा विद्युत कर्मचारी बकाया मानदेय भुगतान को लेकर धरना दे रहे हैं। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि एक वर्ष से विभाग के जिम्मेदारों की लापरवाही व ठेकेदार की मनमानी से संविदा कर्मचारियों के मानदेय का भुगतान आज तक नहीं हुआ। इससे हम लोगों के आजीविका पर संकट आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार अपनी समस्या समाधान के लिए हम लोगों ने धरना देकर मांग की। इसके बाद भी हम लोगों को सिर्फ कोरा आश्वासन ही मिलता रहा। इस दौरान राजेश, परागदत्त मिश्र, बनवारी, दुर्गेश सिंह चौधरी, राजेश, चिनक, महमूद, प्रमोद आदि मौजूद रहे।


शोहरतगढ़ क्षेत्र के जेई सुनील यादव ने बताया कि विभाग में संविदा पर तैनात एसएसओ व लाइनमैन के मानदेय का भुगतान कराने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही विद्युत आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed