{"_id":"58a1ea204f1c1b5f7ed84b32","slug":"picked-up-a-pamphlet-48-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ने उठाया पर्चा, 48 उम्मीदवार मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ने उठाया पर्चा, 48 उम्मीदवार मैदान में
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 13 Feb 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
Voter-verified paper audit trail
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। विधानसभा चुनाव के लिए नाम वापसी के दौरान सोमवार को बांसी विधानसभा क्षेत्र से निर्दल उम्मीदवार पूनम ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद जिले की पांच सीटों पर कुल 48 उम्मीदवार शेष बचे हैं। सर्वाधिक 15 प्रत्याशी शोहरतगढ़ और बांसी में 13 उम्मीदवार हैं। अपराह्न तीन बजे के बाद सभी को चुनाव चिह्न का आवंटन कर दिया गया। दो फरवरी से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के दौरान पांच विधानसभा क्षेत्रों से कुल 52 उम्मीदवारों ने पर्चा जमा किया था। शोहरतगढ़ से दो और कपिलवस्तु से एक उम्मीदवार का नामांकन पत्र त्रुटियों के चलते जांच में खारिज हो गया।
सबकी निगाहें नाम वापसी पर टिकी हुई थी। सुबह से ही चुनाव मैदान में दमखम भर रहे प्रत्याशी अपने समर्थन में निर्दलीय व क्षेत्रीय दल के उम्मीदवारों को नाम वापस कराने की जद्दोजहद करते रहे, मगर सफलता नहीं मिली। दोपहर बाद बांसी विधानसभा क्षेत्र से निर्दल उम्मीदवार पूनम ने आरओ कक्ष में उपस्थित होकर अपना नामांकन पत्र वापस लिया। हालांकि पूनम के पति रामसुरेश सबका दल यूनाइटेड से चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। अपराह्न तीन बजे तक अन्य कोई नाम वापसी न होने पर सभी रिटर्निंग अफसर ने शेष बचे उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया। डीएम सूर्यपाल गंगवार, सीडीओ अनिल कुमार मिश्र, एडीएम बाबूराम सहित अन्य अफसर नाम वापसी प्रक्रिया के दौरान कलेक्ट्रेट में जमे रहे। खुद हर गतिविधि की मॉनिटरिंग भी करते रहे।