{"_id":"602e97e38ebc3ee973030996","slug":"physiotherapy-center-opened-in-district-hospital-siddharthnagar-news-gkp3852537120","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जिला अस्पताल में मिलेगी निशुल्क सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जिला अस्पताल में मिलेगी निशुल्क सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में खुला फिजियोथेरेपी सेंटर
स्पेशलिस्ट करेंगे जांच, न्यूरो से संबंधित मरीजों का होगा इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। अगर नस और मांसपेशियों की जकड़न से परेशान हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। जिला अस्पताल में इलाज के लिए फिजियोथेरेपी की व्यवस्था शुरू हो गई है। यह सुविधा मरीजों को निशुल्क मिलेगी। उन्हें बस अस्पताल में पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद चिकित्सक मशीन के माध्यम से इलाज करेंगे।
भागदौड़ भरी जिंदगी और तनाव से लोग कई प्रकार की बीमारियों से घिर रहे हैं। अधिक समय तक कुर्सी पर बैठकर काम करने वाले, बाइक से लंबा सफर करने वाले, गिरने और अन्य कारणों से चोटिल लोग नस से संबंधित बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। इसमें किसी के कंधे में दिक्कत तो किसी के हाथ-पैर में दर्द की शिकायत रहती है। ऐसे लोगों को मशीन के जरिए इलाज शुरू किया जाएगा। जिला अस्पताल में इन रोगियों के इलाज के लिए फिजियोथेरेपी शुरू की गई है। जिला अस्पताल में इस सुविधा के शुरू होने नस और मांसपेशियों की जकड़न की समस्या वाले रोगियों को काफी लाभ मिलेगा। इस बाबत सीएमएस आरके कटियार ने बताया कि इससे मरीजों काफी लाभ मिलेगा।
समय के हिसाब से लेते हैं फीस
अभी तक यह व्यवस्था प्राइवेट अस्पताल थी। इसमें समय और घंटे के हिसाब से फीस ली जाती है। एक मरीज का एक दिन में सबसे कम 200 रुपये फीस है। किसी का नियमित इलाज होता है तो किसी का सप्ताह में। उस हिसाब से फीस देनी पड़ती है। मगर जिला अस्पताल में इस सुविधा के शुरू होने से लोगों को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
दो मशीनें लगीं
जिला अस्पताल के एक्स-रे रूम के पास स्थापित कक्ष में दो मशीनें लगी हैं। यहां फिजियोथेरेपी स्पेशलिस्ट डॉ. सुभाष यादव तैनात हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 100 लोगों का पंजीकरण हो चुका है। इसके लिए रजिस्टर बनाया गया है। मरीज को किसी प्रकार तकलीफ है और कितनी बार इलाज की जरूरत है। उस हिसाब से मरीजों को समय देकर बुलाया जाता है।