फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Phulpur Raja and Semra teams in next round

Siddharthnagar News: फूलपुर राजा और सेमरा की टीमेें अगले दौर में

Wed, 20 Mar 2024 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 20 Mar 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Phulpur Raja and Semra teams in next round
बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर वार्ड में आयोजित नाइट हैंड्रम क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार रात दो क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मैच में मुडिला की टीम को हराकर फूलपुर राजा की टीम और दूसरे मैच में सेमरा को हराकर गोल्हौरा की टीम विजयी रही।
विज्ञापन


सोमवार की रात आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का कंपोजिट विद्यालय कोहडौरा के प्रधानाध्यापक गोपेश प्रताप दुबे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया। इस दौरान पहले मैच में फूलपुर राजा क्रिकेट क्लब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित पांच ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 42 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी मुडि़ला की टीम पांच ओवर में सात विकेट खोकर 27 रन ही बना पाई। इस मैच को फूलपुर राजा ने जीता।
विज्ञापन

दूसरा मैच गोल्हौरा व सेमरा टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर गोल्हौरा की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित पांच ओवर व तीन विकेट के नुकसान पर 37 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी सेमरा की टीम निर्धारित पांच ओवर में सात विकेट खोकर 28 रन बना सकी और मैच को हार गई। इस अवसर पर आयोजक रामेश्वर चौधरी, ओमप्रकाश गुप्ता, गोपेश प्रताप दुबे, मदन गोपाल गुप्ता, निरंकार सिंह, रघुनंदन कुमार, सोम प्रकाश वर्मा, जितेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed