फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Phulpur-Bahari road dilapidated, traffic problem

फूलपुर- बड़हरी मार्ग जर्जर, आवागम में दिक्कत

Thu, 15 Jul 2021 10:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Phulpur-Bahari road dilapidated, traffic problem
फूलपुर-बड़हरी मार्ग जर्जर, आवागमन में दिक्कत
विज्ञापन

सड़क जर्जर होने से कई गांव के लोगों को परेशानी
चार किलोमीटर दूरी तय करने में लगता है एक घंटे
संवाद न्यूज एजेंसी
बिस्कोहर। क्षेत्र के फूलपुर राजा गांव से गौरा बड़हरी मार्ग जर्जर हो गया है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। स्थिति यह है कि करीब चार किलोमीटर लंबी सड़क की दूरी तय करने में काफी वक्त लग जाता है। गड्ढे में वाहन फंस जाते हैं। विभागीय जिम्मेदार समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं।

क्षेत्र के फूलपुर पांडेय गौरा और बड़हरी गांव को आपस में जोड़ती हुई कोहडौरा-सोहना मार्ग पर जाकर मिलती है। प्रतिदिन हजारों लोगों का यहां से आवागमन होता है। पिछले लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं की गई है, जिसके कारण यहां पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। सड़क पूरी तरह से उखड़ी हुई है। जिससे लोगों का चलना भी मुश्किल है। गौरा बड़हरी गांव निवासी दुर्गा प्रसाद चौधरी, सुनील चौधरी, मनोज आदि ने बताया कि सड़क की हालत बेहद खराब है। सड़क न बनने से काफी परेशानी हो रही है। कई बार वाहन भी पंचर हो जाते हैं। हम सभी को बिस्कोहर आने जाने के लिए तीन से चार किलोमीटर अधिक रास्ता तय करना पड़ता है। फूलपुर गांव निवासी पवन गुप्ता भोजवाल ने कहा कि सड़क के निर्माण को लेकर कई बार स्थानीय नेताओं व अधिकारियों से शिकायत की है। लेकिन अधिकारी इस्टीमेट पास नहीं होने का बहाना करके पल्ला झाड़ लेते हैं। सड़क का निर्माण होना चाहिए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। फूलपुर पांडेय गांव निवासी सुधीर तिवारी ने बताया कि यह सड़क वर्ष 2005 में सपा शासन काल में डिस्ट्रिक्ट बोर्ड से बना था। कुछ वर्ष बाद सड़क की गिट्टियां उखड़ने लगी। ग्रामीणों के मांग पर वर्ष 2012 में सड़क का पुन: निर्माण करने के लिए ठेकेदार आए थे उक्त ठेकेदारों ने जेसीबी से सड़क को उखाड़ दिया और बिना निर्माण किए चले गए। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता आरएस यादव ने बताया कि जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed