फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   phone call transfered

आग लगने की फोन काल फायर बिग्रेड को होगी ट्रांसफर

Tue, 12 Apr 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
phone call transfered
आग लगने की फोन काल फायर बिग्रेड को होगी ट्रांसफर
विज्ञापन

- यूपी-112 पर की गई कॉल को फायर बिग्रेड के कर्मी कर सकेंगे अटेंड
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। आग को समय से बुझाई जा सके इसके लिए अब डायल-112 पर दी गई सूचना फायर बिग्रेड के पास सीधे जाएगी। इसमें फायर बिग्रेड के कर्मी स्वयं जानकारी ले सकेंगे और मौके पर जाएंगे।
जिले में हर वर्ष आग की तबाही से किसान बर्बाद हो जाते हैं। अप्रैल माह से शुरू होने वाली आग लगने की घटना जून के पहले सप्ताह तक अधिक रहती है। इसमें गेहूं की फसल में आग अधिक लगती है। कभी-कभी आग लगने की समय से सूचना नहीं मिलने के कारण बचाव कार्य नहीं हो पाता है। इसके साथ ही थाने को सूचना दी जाती है। डायल-112 पर सूचना दी जाती है। वहां से फायर बिग्रेड को बताया जाता है। ऐसे में देरी होने के साथ ही लोकेशन में भी गड़बड़ी से वाहन नहीं पहुंच पाते हैं।
विज्ञापन

ऐसी समस्या न आए और फायर बिग्रेड की टीम को सही जानकारी मिल सके। इसे ध्यान में रखते हुए डायल-112 कॉल उनके पास भी जाएगी। आग लगने से संबंधित फोन काल को वह सीधे रिसीव कर सकेंगे। घटना स्थल के बारे में जानकारी ले सकेंगे। इससे जहां समय की बचत होगी, वहीं समय पर सही जानकारी मिलने से आग को समय पर बुझाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
आग गलने की घटना को रोकने के लिए डायल-112 पर आने वाले कॉल को फायर बिग्रेड से जोड़ा गया है। वहां पर काल की जानकारी रखने के लिए मशीन को लगा दिया गया है। आग संबंधित फोन कॉल को वह रिसीव करके सीधे मौके पर जा सकेंगे।
- सुरेशचंद रावत, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed