फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   PHC Badhani will become CHC

Siddharthnagar News: पीएचसी बढ़नी बनेगा सीएचसी

Mon, 24 Feb 2025 10:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
PHC Badhani will become CHC
बढ़नी में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तुलसियापुर। बढ़नी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सीएचसी में बदलने का बहु प्रतीक्षित इंतजार समाप्त होने जा रहा है। सीएचसी निर्माण के लिए आवश्यक भूमि का चयन तहसील प्रशासन ने कर लिया है। पीएचसी होने के कारण यहां की एक बड़ी आबादी को पूरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
इलाज के लिए आने वाले मरीजों को यहां सुविधाएं न मिलने के कारण जिला मुख्यालय या फिर दूसरे शहरों में जाना पड़ता है। विधायक विनय वर्मा के प्रयास से 50 बेड के अस्पताल के भवन निर्माण के लिए पर्याप्त जमीन भी मिल गई है और बजट आवंटन होने के बाद पीएचसी अपग्रेड हो जाएगी।
विज्ञापन

बढ़नी ब्लाॅक की 77 ग्राम पंचायतों की आबादी के अतिरिक्त पड़ोसी देश नेपाल व पड़ोसी जनपद बलरामपुर से भी मरीज बढ़नी पीएचसी पहुंचते हैं। इतनी बड़ी आबादी के लिए बने अस्पताल में जो भी मरीज पहुंचता है उसे पूरा इलाज नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्योंकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र होने के नाते यहां सुविधाओं का अभाव है। शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा बढ़नी में सीएचसी के निर्माण के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे। विधानसभा के शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर बढ़नी में 50 बेड के अस्पताल की मांग उठाई। अब सीएचसी अपग्रेड के लिए बजट का इंतजार है।
पीएचसी में रोजाना लगभग 100 मरीज इलाज के लिए आते हैं। यहांं नार्मल डिलीवरी के अलावा आकस्मिक मरीज भी नहीं देखे जाते, उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। अस्पताल में चार चिकित्सक हैं।
लोगों का कहना है कि सुविधा के नाम पर केवल पैथाेलॉजी लैब ही है, न तो एक्स-रे मशीन और न कोई अन्य उपकरण उपलब्ध है। लोगों को छोटे-छोटे टेस्ट के लिए बाहर जाना पड़ता है।

क्षेत्र निवासी आशीष अग्रहरि, शेखर पांडेय, अक्षय वरुण, विंध्याचल शुक्ल, अशोक पासवान आदि ने बताया कि बढ़नी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को यदि सीएचसी का दर्जा मिल जाता है तो यहां की एक बड़ी आबादी को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed