फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Petrol pump operator charged with attempted robbery, Juti police investigating

Siddharthnagar News: पेट्राेल पंप संचालक ने लगाया लूट की कोशिश का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 12 Jul 2025 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Petrol pump operator charged with attempted robbery, Juti police investigating
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तुलसियापुर/ शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के मड़वा चौराहे के पास नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल पंप मालिक को लूटने का प्रयास किया। बदमाशों ने उनकी कार के दरवाजे को खोलकर लूट की वारदात को अंजाम देना चाहते थे।
पेट्रोल पंप मालिक की सूझबूझ से लुटेरे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हुए। पीड़ित ने शोहरतगढ़ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
शोहरतगढ़ नगर पंचायत के वार्ड नंबर-10 गांधीनगर निवासी मो. एजाज अंसारी ने शोहरतगढ़ थाने में दी तहरीर में बताया कि उनका हॉस्पिटल और एक पेट्रोल पंप है। शुक्रवार की शाम लगभग साढ़े सात बजे मड़वा स्थित पेट्रोल पंप से अपने घर के लिए निकले। वह रोज अपने साथ कैश लेकर घर जाते हैं। शुक्रवार को वह बिना कैश लिए कार से घर जा रहे थे। मड़वा चौराहे से आगे बढ़ने पर बाइक पर सवार दो युवक चेहरे ढके असलहे के साथ और उनसे लूटपाट करने के इरादे से रोकने व दरवाजा खोलने का प्रयास किया।
विज्ञापन

नकाबपोश बदमाशों के इरादों को भांपते हुए उन्होंने कार भगा ली और सुरक्षित घर पहुंचे। घर पहुंचकर उन्होंने डायल-112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पेट्रोल पंप मालिक ने कार्रवाई की मांग भी की है। पुलिस इस वारदात को न होने की बात कह रही है। इस घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों के मुताबिक पेट्रोल पंप मालिक सही है अथवा पुलिस, यह जांच का विषय है। इस संबंध में शोहरतगढ़ एसएचओ विन्ध्येश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि ऐसी कोई घटना नहीं घटी है। सूचना मिली थी तो पुलिस उसी तरफ थी और मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed