फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Personnel performing protesting teachers union

कर्मचारी-शिक्षक संघ ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की

Fri, 08 Jul 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 08 Jul 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
Personnel performing protesting teachers union
कलेक्ट्रेट के सामने सातवे वेतन आयोग की प्रतियां जलाई गईं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों पर शिक्षक-कर्मचारी संगठन लामबंद हो गया है। वेतनमान में न्यूनतम बढ़ोतरी को अपर्याप्त बताते हुए प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट के समक्ष केंद्र सरकार विरोधी नारे लगाए। वेतन आयोग की संस्तुतियों की प्रतियां जलाकर विरोध जताया। सात सूत्रीय मांगों को लेकर 14 जुलाई को प्रदर्शन का ऐलान किया।
विज्ञापन

कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के बैनर तले लामबंद शिक्षक-कर्मचारी शुक्रवार को दोपहर बाद कलेक्ट्रेट के समक्ष एकत्रित हुए। वेतन आयोग के खिलाफ नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। आयोग की संस्तुतियों से संबंधित प्रतियां जलाईं। समन्वय समिति के अध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के साथ छलावा किया है। सातवे वेतन आयोग की संस्तुति में जो न्यूनतम वेतनमान तय किया गया है, वह मामूली है।
विज्ञापन

तमाम भत्तों में भी कटौती की गई है। यह संस्तुतियां संगठन को मंजूर नहीं हैं। यह सरकार कर्मचारी हितों की विरोधी है। वेतन आयोग के इस संस्तुति का संगठन पुरजोर विरोध करेगा। केंद्र सरकार अगर नहीं चेती तो प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में कर्मचारी-शिक्षक इसका जवाब देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के संयोजक अनिल सिंह ने कहा कि केन्द्र में जब भी बीजेपी के नेतृत्व में सरकार बनी है, उसने कर्मचारियों का अहित किया है। पुरानी पेंशन व्यवस्था इसी सरकार ने खत्म किया था, अब सातवें वेतन आयोग में मामूली बढ़ोतरी कर अपनी पीठ थपथपा रही है।

कर्मचारी इनके भ्रम में नहीं पड़ेंगे और अपने हक के लिए लड़ाई लड़ेंगे। प्रदर्शन में रामविलास यादव, केडी सिंह, भूपेश शुक्ला, जावेद आलम, रूपेश सिंह, शैलेंद्र गुप्ता, सुधेंदुधर, चंद्रमणि पांडेय, शिवाकांत, अरुण सिंह, लालजी यादव, इंद्रसेन सिंह, अश्वनी तिवारी, केके पांडेय, अब्दुल रऊफ, सुशील जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed