{"_id":"5ca8ea50bdec221445022cdd","slug":"people-worshiped-in-durga-temples","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, टेका मत्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, टेका मत्था
Sat, 06 Apr 2019 11:35 PM IST
राकेश पांडेय
siddharthnagar
siddharthnagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sat, 06 Apr 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
सिंहेश्वरी मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। चैत्र नवरात्र के पहले दिन जिले के सभी देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मां भगवती के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन के लिए भक्त अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे और फिर नारियल, कपूर, अगरबत्ती, चुनरी आदि पूजन सामग्रियां चढ़ाकर देवी मां की पूजा-अर्चना की। भक्तों ने मां आदिशक्ति के विभिन्न स्वरूपों के समक्ष मत्था टेककर लोक मंगल की कामना की।
नवरात्र प्रारंभ होने से पहले ही देवी मंदिरों को अच्छी तरह से सजा दिया गया था। मंदिरों में दर्शन करने आए भक्तों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए मंदिर कमेटी के सदस्य भी लगे रहे। जिला मुख्यालय स्थित प्रसिद्ध श्री सिंहेश्वरी देवी मंदिर में दर्शन के लिए भोर से ही भक्तों का तांता लग गया। मां भगवती की पूजा-अर्चना कर भक्तों ने सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के बाद ही भक्तों ने फल और जल ग्रहण किया। मुख्यालय के बेलहिया देवी मंदिर समेत योगमाया मंदिर, पल्टादेवी मंदिर में भी भक्तों की भीड़ थी। पहले दिनभक्तों ने माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। सायं इन मंदिरों में आरती के समय भी देवी मां के भक्त दर्शन के लिए शामिल हुए। ऐसा ही दृश्य जिले के सभी देवी मंदिरों पर था। मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ ही घरों में भी भक्तों ने विधिवत पूजा-अर्चना प्रारंभ कर दी है। पुरोहित की देख-रेख में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भक्तों ने अपने-अपने घरों में कलश की स्थापना कराई। बहुत से भक्तों ने नौ दिन का व्रत रखा है। तमाम भक्तों ने प्रथमा और अष्टमी को व्रत रखने का निर्णय लिया।