Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   people waiting for counting

Siddharthnagar News: मतगणना के इंतजार में...परिणाम की चर्चा बाजार में

Sat, 01 Jun 2024 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 01 Jun 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
people waiting for counting
फोटो-
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव : मतदाता से लेकर पार्टियों के जिलाध्यक्ष भी कर रहे जीत के दावे
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। लोकसभा चुनाव में मतदान के बाद चार जून को मतगणना में अभी तीन दिन बाकी है। शहर के हर कोने में मतगणना का इंतजार कर रहे मतदाता परिणाम को लेकर चर्चा हो रही है। पार्टियों के जिलाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ ही मतदाताओं में भी पक्ष और विपक्ष बन चुके लोगों में जीत हार की बाजी लग रही है।
जिले की एकमात्र डुमरियागंज लोकसभा सीट पर चुनाव के तहत 25 मई को मतदान हो चुका है और मैदान में उतरे छह प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम में बंद हो चुके हैं। जिसकी चार जून को मतगणना के बाद परिणाम आने हैं, लेकिन इस बीच शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र में लोगों में चुनाव में प्रत्याशियों के जीत हार की चर्चा जोरों पर है। शुक्रवार सुबह शहर के अशोक मार्ग स्थित एक चाय की दुकान पर बैठे तीन लोगों के बीच चुनाव में जीत हार की चर्चा चल रही थी। उसमें एक व्यक्ति जहां सत्ताधारी पार्टी की जीत का दावा कर रहा था, वहीं दूसरा व्यक्ति पूरी दमदारी से विपक्ष के प्रत्याशी की जीत का दावा ठोक रहा था। जबकि वहां मौजूद तीसरा व्यक्ति मतगणना में परिणाम आने तक इंतजार करने पर जोर दे रहा था।
विज्ञापन

कुछ ऐसा ही नजरा शुक्रवार देर शाम शहर के खजुरिया मोड़ के पास स्थित चाय की दुकान का था। जहां चाय की चुस्कियों के बीच पहले व्यक्तिगत हालचाल पूछने के बजाए लोग एक दूसरे से लोकसभा चुनाव परिणाम के बारे में पूछते नजर आए। ऐसा की हाल लोगों के घर, दुकान, चौराहे और बाजार में दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
लोकसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने के साथ मतदान कराया है। इसलिए भाजपा प्रत्याशी पिछले रिकार्ड को तोड़ते हुए नए रिकार्ड मतों से चुनाव जीतेंगे।

-कन्हैया पासवान, जिलाध्यक्ष भाजपा


चुनाव में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा, ईमानदारी से प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करते हुए मतदान कराया है, जिस कारण सपा प्रत्याशी को इस चुनाव में डेढ़ लाख से अधिक मतों से जीत हासिल होगी।
लालजी यादव, जिलाध्यक्ष सपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed