फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   People troubled by humidity amidst the alternating sun and shade.

Siddharthnagar News: धूप-छांव के बीच उमस से परेशान रहे लोग

Thu, 02 Jul 2026 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 02 Jul 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
People troubled by humidity amidst the alternating sun and shade.
सिद्धार्थनगर। जून की विदाई के साथ हुई बारिश से तापमान से गिरावट जरूर आई है लेकिन उमस भरी गर्मी से लोगों को निजात नहीं मिल पाई है। बुधवार को पूरे दिन बादल छाए रहे, जिससे आसमान में रह-रहकर धूप-छांव का दौर जारी रहा। हवा न चलने के कारण पसीने की चिपचिपाहट और गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ाए रखी।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में मध्यम से घने बादल छाए रहने और कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 82 प्रतिशत रहने से उमस भी बढ़ी रही। पूरे दिन बादल छाए रहने से लोगों को तेज धूप से राहत रहा और लोग सड़क पर आवागमन करते दिखे। साथ ही धूप का कम असर होने से सार्वजनिक स्थानों पर और बाजार में भी लोगों की चहल-पहल रही।
विज्ञापन

बारिश के लिए जिले के किसान आसमान पर निगाहें टिकाए हुए हैं। खेतों की जुताई लगभग पूरी हो चुकी है और अधिकांश किसानों ने धान की नर्सरी तैयार कर ली है। पहली अच्छी बारिश होते ही रोपाई का काम तेज भी हो गया है लेकिन उन्हें अब भी बारिश होने का इंतजार है। किसानों का कहना है कि समय पर मानसून पहुंचा तो इस बार उत्पादन बेहतर रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसूनी परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं। अगले दो दिनों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। किसानों को मौसम पूर्वानुमान पर नजर रखते हुए कृषि कार्यों की योजना बनानी चाहिए और गरज-चमक के दौरान खुले खेतों में काम करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed