फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   People sunbathing in the Collectorate premises.

Siddharthnagar News: ठंड ने कंपकंपाया, रोज गिर रहा न्यूनतम पारा

Sat, 14 Dec 2024 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 14 Dec 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
People sunbathing in the Collectorate premises.
कलेक्ट्रेट परिसर में धूप सेंकते लोग।
सिद्धार्थनगर। पिछले कई दिनों से गिर रहे तापमान से लोगों को रात के साथ अब दिन में भी ठंड से ठिठुरना पड़ रहा हैं। शुक्रवार की रात ठिठुरन भरी ठंड से गुजरी तो वहीं शनिवार को दिन धूप रही।
विज्ञापन

लेकिन इसके बावजूद भी दिन में गलन से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही हैं। पिछले साल की अपेक्षा 14 दिसंबर को न्यूनतम तापमान चार डिग्री कम रहा। ठंड के चलते ज्यादातर लोग अलर्ट रहे और गर्म कपड़ों के साथ दिन में धूप से शरीर को सेंकते हुए नजर आए।
विज्ञापन

सर्द हवाओं के चलते ठिठुरन भरी ठंड का असर पड़ने लगा है। मौसम विशेषज्ञों की माने तो आने वाले समय में ठंड का असर और बढ़ेगा तथा सुबह के समय कोहरे का भी असर देखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ-साथ सर्द हवाएं चल रही हैं। सर्द हवाओं का असर उत्तर पूर्वी भारत में भी पहुंच रहा है। यही वजह है कि ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 22.2 व न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री दर्ज की गई। जबकि वर्ष 2023 में 14 दिसंबर को अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री दर्ज की गई थी। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे भी मौसम नम रहेगा।

पिछले वर्ष के अपेक्षा इस वर्ष न्यूनतम तापमान में अधिक गिरावट हुई हैं। जिससे लोगों को ठंड का अहसास हो रहा हैं। बताया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष न्यूनतम व अधिकतम तापमान में चार डिग्री का अंतर हैं।ए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed