Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   People ruotine Change with weather

Siddharthnagar News: मौसम 55

Wed, 18 Jan 2023 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
People ruotine Change with weather
मौसम के साथ बदली दिनचर्या
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मौसम बदलने के साथ लोगों की दिनचर्या बदल गई है। जिले में बुधवार को कोहरा साफ नहीं था और धूप हो गई। इस कारण तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। लोगों ने धूप में आनंद की अनुभूति की। हालांकि, शाम हुई तो ठंड का असर शुरू हुआ।

अत्यधिक ठंड के कारण चार दिन पहले तक ठिठुर रहे लोगों को अब मौसम से राहत मिल रही है। जो लोग दिन में घरों में दुबके रहे थे, वे सुबह से शाम तक अपने काम के लिए आसानी से बाहर निकल रहे हैं। बुधवार को न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आसमान साफ होने के कारण रात के तापमान में मामूली गिरावट हुई, जबकि दिन के तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस वृद्धि दर्ज की गई। एक दिन पहले मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम 19.8 डिग्री सेल्सियस था। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने के कारण धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि होगी। ठंड कम होने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed