{"_id":"6165bd038ebc3ed3381fd711","slug":"people-of-kanshi-ram-awas-demonstrated-siddharthnagar-news-gkp4127054122","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांशीराम आवास के लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांशीराम आवास के लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
शहर में स्थित काशीराम आवास में गन्दगी से परेशान होकर प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
कांशीराम आवास के लोगों ने किया प्रदर्शन
सिद्धार्थनगर। कांशीराम शहरी आवास के लोगों ने मंगलवार को सफाई के लिए कॉलोनी में प्रदर्शन किया। उन्होंने नगर पालिका परिषद और जिला प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की। उनका कहना है कि शिकायतों के बावजूद कांशीराम शहरी आवास में सफाई व्यवस्था में कोई सुधार नहीं है।
पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि कांशीराम शहरी आवास में रहने लायक माहौल नहीं है। जो लोग यहां हैं, वे चाहते हैं कि उनके घर कोई मेहमान न आए। नंदू कुमार ने कहा कि उन्हें चिंता सताती रहती है कि गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियां फैल सकती हैं।
नालियां पूरी तरह जाम हैं, इस कारण वे सामूहिक श्रमदान करके भी कुछ सफाई करने की स्थिति में नहीं हैं। दिव्यांग घनश्याम श्रीवास्तव ने कहा कि सफाई नहीं हुई तो वे बेमियादी अनशन शुरू करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर जमाल, पिंटू भारतीय, रुस्तम अली, निजामुद्दीन, मो. सिराज, रामू राज, अजीम, गीता, हसीना बानो, गीता देवी, अशोक, रमेश एवं उमर ने प्रदर्शन किया।