फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   People moving on the city's Khajuriya road in the fog that prevailed throughout the day.

कोहरे का ऑरेंज अलर्ट : दृश्यता रहेगी कम, यात्रा में बरतें सावधानी

Thu, 14 Nov 2024 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 14 Nov 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
People moving on the city's Khajuriya road in the fog that prevailed throughout the day.
शहर की खजुरिया मार्ग पर दिनभर छाए रहे कोहरे में आवा गमन करते लोग। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मौसम विभाग ने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अनुमान के अनुसार जिले में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। कहीं 50 मीटर से कम तो कहीं शून्य दृश्यता हो सकती है। ऐसी स्थिति में सुबह यात्रा करने वाले लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है, जबकि ठंड भी और बढ़ेगी, जबकि दो तीन दिन से न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट होने से ठंड बढ़ रही है।
वायुमंडल में स्थिरता एवं पछुआ हवा की रफ्तार कुछ बढ़ने से तापमान में गिरावट आ रही है। जिले में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान में ढाई डिग्री की गिरावट हुई, जबकि तीन दिन में साढे़ तीन डिग्री तापमान कम हुआ है। इससे ठंड बढ़ रही है। सुबह 10 बजे तक कोहरा छाया रहा, जो घर से ड्यूटी पर निकलें, उन्हें कोहरे के साथ ठंड का सामना करना पड़ा। बीते दो दिन में ठंड के असर से लोग सुबह शाम गर्म कपड़े पहनने लगे हैं।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 30.2 एवं न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले अधिकतम तापमान 21.6 एवं न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस था। दिन व रात के तापमान में गिरावट के कारण ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहीं कारण है कि तहसील सदर परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी में लोग गर्म खरीदने पहुंचने लगे, जबकि दो दिन पहले तक सन्नाटा पसरा हुआ था। ठंड के असर से शहर के उद्यान पार्क व जिला स्टेडियम में सुबह शाम पहुंचने वाले लोगों की संख्या भी कम हो गई है।

राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि कोहरे का आरेंज अलर्ट है। शुक्रवार को घना कोहरा रहेगा, जबकि 4-5 दिन में दिन व रात के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस गिरावट होने का अनुमान है।ह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed