फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   People got angry after seeing the hospital locked, complained to higher officials

Siddharthnagar News: अस्पताल पर ताला देख भड़के लोग, उच्चाधिकारियों से की शिकायत

Thu, 24 Oct 2024 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
People got angry after seeing the hospital locked, complained to higher officials
बिस्कोहर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बृहस्पतिवार को 11 बजे ताला लगा देख, इलाज कराने आए लोग भड़क गए। फुलपुर निवासी जोखू यादव, विद्या प्रकाश, लमुइया गांव निवासी सावित्री, गुड़िया व अन्य जब इलाज कराने पहुंचे तो अस्पताल पर ताला लगा था। लोगों के हंगामा करने पर सपा नेता देवेंद्र प्रताप सिंह व पप्पू पांडेय भी मौके पर पहुंच गए। स्टॉफ की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अस्पताल कभी भी समय से नहीं खुलता, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। अस्पताल पर डॉक्टर को लेकर दो स्टॉफ तैनात हैं लेकिन ताला अक्सर देर से ही खुलता है। पीएचसी पर तैनात डाॅ. एससी शर्मा ने बताया कि 23 अक्टूबर से जिला मुख्यालय पर दो दिवसीय ट्रेनिंग चल रही है इसलिए वह अस्पताल पर नहीं हैं। सीएचसी सिरसिया प्रभारी डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि बिस्कोहर में तैनात आयुष डाॅक्टर की जिले पर ट्रेनिंग चल रही है, बाकी रही फार्मासिस्ट की बात तो उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed