{"_id":"660ee59f6f7bda8cff01a0b2","slug":"people-gathered-to-welcome-eid-shopping-intensified-in-the-market-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-115358-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेज 4<bha>--<\/bha>- रमजान : ईद के इस्तकबाल में जुट गए लोग, बाजार में खरीदारी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेज 4<bha>--</bha>- रमजान : ईद के इस्तकबाल में जुट गए लोग, बाजार में खरीदारी तेज
Sat, 04 May 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 04 May 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
फोटो-
मंदिर चौराहा और स्टेट बैंक के निकट देर रात तक जुट रही है खरीदारों की भीड़, बाजार में बढ़ी रौनक
संवाद न्यूज़ एजेंसी
डुमरियागंज। मुकद्दस रमजान का महीना अब बस चंद दिनों में रुखसत होने को है। इसी के साथ ईद की तैयारियां और खरीदारी तेज हो गई है। सेवई-लच्क्षा, मेवा तथा रेडीमेड कपड़ों सहित श्रृंगार प्रसाधन की दुकानों पर खरीदारी के लिए देर रात तक लोग जुट रहे हैं। इससे त्यौहार की रौनक बाजार पर अभी से ही दिखाई देने लगी है। महंगाई के बावजूद लोग ईद के इस्तकबाल में पूरी शिद्दत से जुट गए हैं।
पवित्र रमजान का महीना समाप्त होने में चंद दिन ही रह गया है। इसको लेकर ईद के त्यौहार के लिए अब डुमरियागंज तहसील मुख्यालय स्थित मंदिर चौराहा, थाना मार्ग तथा भारतीय स्टेट बैंक के निकट कतारवद्ध सेवई लच्क्षा तथा कुर्ता और टोपी की दुकानों पर लोग जुटने लगे हैं। मेवा-मिष्ठान के लिए किराना के साथ ही रेडीमेड कपड़ों और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोग पिछले 1 सप्ताह से पहुंचना शुरू हो गए हैं। अब जब ईद का त्यौहार काफी नजदीक आ गया है। ग्राहकों की भीड़ भी दुकानों पर काफी बढ़ गई है। इससे दुकानदार काफी खुश दिखाई दे रहे हैं । ईद के लिए दुकानदारों ने खास तैयारी की है।
बाजारों में हो रही है भीड़
ईद का क्रेज खासतौर पर महिलाओं में देखने को अधिक मिल रहा है। वह आर्टिफिशियल ज्वैलरी, चूडिय़ां, मेहंदी की जमकर खरीदारी कर रही हैं। डुमरियागंज स्थित मंदिर चौराहा, स्टेट बैंक के निकट, थाना रोड, तहसील, ब्लॉक रोड, बैदौला चौराहा के विभिन्न मॉल, हल्लौर, बेवा चौराहा, मोतीगंज, बयारा, भवानीगंज, भडरिया, शाहपुर आदि स्थानों पर स्थित बाजारों में ईद की खरीदारी के लिए इफ्तार के बाद महिलाओं की अच्छी खासी भीड़ उमड़ रही है। रेडीमेड कपड़ों के व्यवसायी ऑबिस, गुलाब अग्रहरि, इमरान, विशाल और मंजर ने बताया कि पिछले दो दिन से ग्राहकों की भीड़ बढ़ी है। जैसे-जैसे ईद का त्यौहार नजदीक आएगा खरीदार दुकानों का रुख करने लगेंगे। उम्मीद है कि इस बार अच्छा कारोबार होगा।
विज्ञापन
ईद में आकर्षण का केंद्र बनी दिलनुमा सेवई
ईद को लेकर डुमरियागंज में विभिन्न प्रकार की सेवई एवं लच्छा की खरीदारी जोर शोर से चल रही है। मुख्य आकर्षण का केंद्र दिलनुमा आकार वाली सेवई बनी हुई है। यह सेवई 120 से लेकर 160 रुपए प्रति किलो में उपलब्ध है। वहीं आम सेवई 80 से लेकर 120 और 150 रुपया प्रति किलो की दर पर उपलब्ध है। वहीं लच्क्षा 160 से लेकर 180 और 200 रुपए प्रति किलो तीन वैरायटी में बिक रहा है। इसकी खरीदारी लोग कर रहे हैं।