{"_id":"6722919394477f90c805b256","slug":"pension-stopped-after-declaring-old-lady-dead-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-126546-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: वृद्धा को मृत घोषित कर बंद कर दी पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: वृद्धा को मृत घोषित कर बंद कर दी पेंशन
विज्ञापन
घोसियारी। ग्राम एकडेंगवा के टोला परसौना निवासी एक वृद्धा को मृत घोषित कर उनकी पेंशन बंद कर देने का मामला सामने आया है। परेशान वृद्धा पेंशन बहाली के लिए दर-दर भटक रही हैं।
जानकारी के अनुसार, वृद्धा कुसुम पत्नी भवानी शंकर के पास कोई भी कृषि भूमि नहीं है। वह अक्सर बीमार रहती हैं और वृद्धा पेंशन से उन्हें काफी सहारा मिलता था। पिछले माह जब वह अपना पेंशन निकालने गईं तो पता चला कि उन्हें मृत घोषित कर पेंशन बंद कर दिया गया है।
ग्राम पंचायत सचिव विकास चौधरी का कहना है कि अभी नए आए हैं मामले की जानकारी नहीं है। जांच कराकर पात्र महिला को पेंशन दिलवाया जाएगा।