फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Peas recovered in two pickups, four were caught

दो पिकअप में मटर बरामद, चार पकड़े गए

Wed, 13 Oct 2021 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Peas recovered in two pickups, four were caught
दो पिकअप में मटर बरामद, चार पकड़े गए
विज्ञापन

खुनुवां (सिद्धार्थनगर)। एसएसबी 43वीं वाहिनी और खुनुवां पुलिस चौकी की टीम ने बुधवार सुबह नेपाल से मटर लादकर ला रहे दो पिकअप के साथ चार लोगों को पकड़ा। मौके से भारी मात्रा में मटर बरामद की गई। पूछताछ के बाद बरामद मटर सहित आरोपितों को खुनुवां कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया।
एसएसबी खुनुवां सीमा चौकी के जवान और पुलिस की संयुक्त टीम गश्त कर रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि दो पिकअप पर मटर नेपाल सीमा के गांव ननवा के रास्ते नोमेंस लैंड के नजदीक गुजरौलिया होते हुए भारतीय सीमा में लाई जाने वाली है। टीम गुजरौलिया प्राथमिक विद्यालय स्थित तिराहा पर पहुंचकर पिकअप का इंतजार करने लगी। इस बीच दो पिकअप आते दिखे।
विज्ञापन

जवानों ने रोककर तलाशी ली तो मटर बरामद की गई। एसएसबी कैंप खुनुवां लाकर तौल कराई गई तो 25 किलो ग्राम की 242 बोरी तथा 50 किलोग्राम की 52 बोरी मटर बरामद हुई। पूछताछ में आरोपितों की पहचान बलवंत निवासी चैनपुर थाना कोल्हुई बाजार जनपद महराजगंज, गोविंद लाल निवासी तेनुअहवा थाना तौलिहवा जनपद कपिलवस्तु नेपाल, अनिल कुमार चौधरी निवासी ग्राम करहिया थाना शोहरतगढ़, सुकुले निवासी यशोधरा गांव पालिका वार्ड नंबर सात मौजा मर्यादपुर थाना तौलिहवा जिला कपिलवस्तु नेपाल के रूप में हुई। पूछताछ के बाद बरामद मटर और पिकअप सहित चारों आरोपितों को खुनुवां कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed