फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Peace Party, Apna Dal candidate file a case

पीस पार्टी, अपना दल प्रत्याशी पर केस दर्ज

Fri, 17 Feb 2017 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 17 Feb 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
Peace Party, Apna Dal candidate file a case
demo pic - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। शिवपति पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ.आरपी सिंह को धमकाने के आरोप में पुलिस ने शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से अपना दल उम्मीदवार अमर सिंह चौधरी व पीस पार्टी प्रत्याशी राधारमण त्रिपाठी के खिलाफ केस दर्ज किया। एएसपी के निर्देश पर सदर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है। उधर, आरोपी प्रत्याशियों ने शिकायत को बेबुनियाद करार दिया है। उल्टे पूर्व प्राचार्य पर उन्हें बदनाम करने का आरोप मढ़ा। आपत्तिजनक ऑडियो प्रकरण से चर्चा में आए पूर्व प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह ने विधानसभा चुनाव के लिए शोहरतगढ़ सीट से नामांकन किया था।
विज्ञापन

जांच में कागजों की त्रुटि के चलते उनका पर्चा खारिज हो गया। पुलिस को दी गई तहरीर में पूर्व प्राचार्य ने कहा है कि वह इसी संबंध में दस्तावेज जुटाने के मकसद से 13 फरवरी को शोहरतगढ़ से नौगढ़ आए थे। देर शाम गड़ाकुल स्थित आवास पर लौटते समय बरगदवा के पास उनके वाहन को ओवरटेक कर रोकने की कोशिश की गई। वाहन में कई संदिग्ध लोग सवार थे। अनहोनी की आशंका में चालक ने उनके वाहन को करौती मार्ग की तरफ मोड़ दिया और रफ्तार तेज कर आबादी के बीच पहुंच गया। इसके चलते पीछा कर रहे अज्ञात लोग भी फरार हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से अपना दल प्रत्याशी चौधरी अमर सिंह व पीस पार्टी के राधारमण त्रिपाठी उन्हें धमका रहे हैं। पीछा करने वालों में उन्हीं के समर्थक हो सकते हैं। लिहाजा उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए।
विज्ञापन

इस संबंध में सदर एसओ शादाब खान का कहना था कि एएसपी के निर्देश पर पूर्व प्राचार्य की तहरीर के आधार पर दोनों प्रत्याशियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उधर, इस संबंध में अपना दल प्रत्याशी चौधरी अमर सिंह का कहना था कि पूर्व प्राचार्य के आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। उन्हें इस घटनाक्रम की न तो जानकारी है और न ही कोई संलिप्तता। विरोधियों के इशारे पर द्वेषवश उन्हें फंसाया जा रहा है। राधारमण त्रिपाठी ने भी आरोप को निराधार करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed