फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Patients will be checked in the village and medicines will be given: MP

गांव में मरीजों की जांची जाएगी सेहत दी जाएगी दवा : सांसद

Wed, 14 May 2025 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Patients will be checked in the village and medicines will be given: MP
कैंप कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता को संबो​धित करते सांसद जगदंबिका पाल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। ग्रामीण क्षेत्र में आज भी गंभीर बीमारियों का लक्षण दिखने के बाद भी जानकारी न होने के कारण मरीजों का इलाज नहीं हाे पाता है। कई बार समय से इलाज न हाेने के कारण जान पर बन आती है। गांव के लोगों के सेहत की जांच हो सके और उसका सही से इलाज हो सके। इसके लिए जनपद के ग्रामीण इलाकों में भारत सरकार के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे।
यह बातें सांसद जगदंबिका पाल ने कही। वह बुधवार को अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता के माध्यम से शिविर के बारे में जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थनगर एक आकांक्षी जनपद है। इसे विकसित जिला बनाने के लिए कटिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की डबल इंजन की सरकार का उनकी कोशिशों से हो रहा है। कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना एक मील का पत्थर साबित हुआ है। मेडिकल कालेज के बाह्य रोगी विभाग में प्रतिदिन लगभग 2000 मरीज देखे जा रहे है। प्राथमिक स्तर पर ग्रामीण इलाको में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए एक महाअभियान का शुभारम्भ किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक गांव में निशुल्क एक दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा, ताकि किसी भी व्यक्ति को होने वाले रोगों का प्रारम्भिक स्तर पर ही पता चल सके।
विज्ञापन

प्रारंभिक स्तर पर रोगों की पहचान होने से व्यक्ति को कम खर्च और तकलीफ में ही ठीक किया जा सकता है। साथ ही बड़े अस्पतालों पर भी बोझ बहुत कम हो जाता है और वहां गंभीर रोगियों को त्वरित इलाज मिलता है। प्रारंभिक चरण में एक संस्था के सहयोग से 25 शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए प्रत्येक विधानसभा से पांच गांवों का चयन किया गया है। 15 सदस्यों की मेडिकल टीम एक शिविर में रहेगी। इसमें सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, खून, मधुमेह, रक्तचाप, दांत और आंखों की जांच की जाएगी। नजर कमजोर होने पर निशुल्क चश्मा भी दिया जाएगा। साथ ही दवाओं का वितरण भी होगा। प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल को इस अभियान का प्रभारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed