फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Patients suffering from fungal infection and skin disease reached Jan Arogya Mela

Siddharthnagar News: जन आरोग्य मेले में पहुंचे फंगल इंफेक्शन और त्वचा रोग के मरीज

Sun, 14 Sep 2025 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 14 Sep 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Patients suffering from fungal infection and skin disease reached Jan Arogya Mela
बिस्कोहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों का इलाज करते डा. एससी शर्मा। संवाद
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के पीएचसी तरहर, बिजौरा व सोहना में रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में गैस्ट्राइटिस, फंगल इंफेक्शन, जोड़ों में दर्द, त्वचा रोग सहित कुल 120 मरीजों का इलाज किया गया। सीने में दर्द व हड्डी से संबंधित मरीजों को उच्च स्वास्थ्य केंद्र के लिए संदर्भित किया गया।
विज्ञापन

पीएचसी तरहर में डॉ. आशीष सत्यार्थी ने 43 मरीजों, पीएचसी बिजौरा में डॉ. इर्शदेव आर्या ने 42 मरीजों व पीएचसी सोहना में डॉ. हनुमंत लाल मिश्रा तथा पीएन तिवारी के द्वारा ने 35 मरीजों को इलाज व निशुल्क दवाई दी। अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि वर्तमान समय में मौसम परिवर्तन के कारण संक्रामक बीमारियों जैसे वायरल फीवर, खासी व गले में खराश आदि होने की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन

अधीक्षक ने बताया कि खांसी के साथ भूख न लगना, वजन कम होना या बलगम से खून आना आदि क्षय रोग ( ट्यूबरक्लोसिस) के प्रारंभिक लक्षण हो सकते हैं। समय रहते चिकित्सीय सलाह ले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज विलंब में शुरू होने पर परिवार के अन्य सदस्य को भी क्षय रोग होने की संभावनाएं बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि क्षय रोग का इलाज सीएचसी पर निशुल्क उपलब्ध है। अधीक्षक ने बताया डायरिया तथा निमोनिया बच्चों में जानलेवा बीमारी है। बच्चों को डायरिया व निमोनिया से बचाने की वैक्सीन उपलब्ध है, बच्चों को एक वर्ष की उम्र से पहले निशुल्क क्षेत्रीय एएनएम से वैक्सीन जरूर लगवाएं।
इस दौरान पीएन तिवारी, अंबुज श्रीवास्तव, कौश्तुभ तिवारी, अजय पांडेय, प्रिंस पांडेय, अमित तिवारी, अश्विनी अग्रहरी, अखिलेश त्रिपाठी, मनोज मिश्र रहे।
धेंसा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटहना में रविवार को आयोजित मुख्य मंत्री जन आरोग्य मेले में आने वाले अधिकांश मरीजों को सीजनल बुखार एवं सर्दी जुकाम की समस्या थी। इलाज करवाने के लिए 13 मरीज पहुंचे। सभी को आवश्यक दवाएं व परामर्श दिया गया। इस दौरान राजेश कुमार व अन्य स्टाफ उपस्थित रहें।

ढेबरुआ के बढ़नी पीएचसी अंतर्गत भुतहवा, अकरहरा, मोहनकोला स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेले में 71 मरीज पंहुचे। जहां मरीजों की चिकित्सकों ने जांच कर दवा दी। आरोग्य मेले में सबसे अधिक बदलते मौसम में वायरल स्किन खुजली, गठिया रोग, बुखार, खांसी, जुकाम, पेट दर्द उल्टी-दस्त के मरीज आए। ो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed